5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाजपेयी के सम्मान में नागौर में बाजार बंद, श्रद्धांजली का दौर जारी

https://www.patrika.com/nagaur-news/

2 min read
Google source verification
Nagaur news in hindi

वाजपेयी के सम्मान में बाजार बंद, श्रद्धांजली का दौर जारी

नागौर. देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके सम्मान में जिले भर में लोगों ने वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गच्छीपुरा, खींवसर, डीडवाना, कुचामन, जायल, लाडनूं, जसनगर, दधवाड़ा समेत जिले के कई कस्बों में बाजार बंद रखे गए व लोगों ने वाजपेयी के जीवन के प्रेरणा लेने की बात कही। भाजपा के आह्वान पर डीडवाना कस्बा पूरी तरह बंद रहा। गच्छीपुरा में सार्वजानिक धर्मशाला में व्यापार मंडल ने वाजपेयी को श्रदांजली। वक्ताओं ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने व उनकी राह पर चलने की बात कही। शाम को 7 बजे नागौर जिला मुख्यालय पर भाजपा की ओर से वाजपेयी को श्रद्धांजली दी जाएगी।


डीडवाना से खास लगाव
लाडनूं चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर बंद रहे बाजार। शाम को सामूहिक रूप से दी जाएगी श्रद्धांजली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गमगीन है डीडवाना शहर। भाजपा के आह्वान पर डीडवाना पूरी तरह से बंद है। शाम को होगा नगरपालिका के बाहर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। डीडवाना से वाजपेयी का रहा है विशेष प्रेम। आपातकाल से पहले डीडवाना प्रवास के लिए आये थे वाजपेयी। 1977 और 1982 में भी चुनाव के दौरान नागौर जिले की यात्रा पर रहे। इस दौरान डीडवाना, खाटू और कुचामन में वाजपेयी ने सभाएं भी की थी। प्रदेश में आरएसएस की स्थापना भी डीडवाना से हुई थी और यही वजह थी कि वाजपेयी का डीडवाना से खासा लगाव था।


नागौर में किया उत्साह का संचार
वाजपेयी के निधन पर उनके सम्मान में जिला मुख्यालय स्थित कृषि मंडी में अवकाश रखा गया। अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1979-80 में नागौर प्रवास पर आए थे। वाजपेयी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया था। उनके नागौर प्रवास के बाद नागौर नगर पालिका के चुनाव में भाजपा के 8 पार्षद एक साथ चुनकर आए और पार्टी का दायरा बढ़ा। इसके बाद भाजपा ने नागौर में उत्तरोतर वृद्धि की। शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना रही भारतीय जनता पार्टी को नागौर में खड़ा करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।