4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के आरोपी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

नागौर के चर्चित रघुवीर हत्याकांड का आरोपी है दिनेश सांखला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शव नहीं उठाया

2 min read
Google source verification
Truck kills car, one killed

Truck kills car, one killed

नागौर. शहर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-89 पर जिला परिवहन कार्यालय के सामने एक ट्रक ने सामने से आ रही कार को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी, जिससे कार चालक सहित दो जने गंभीर घायल हो गए, जिन्हें मौके पर उपस्थित लोगों ने जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कार चालक नरेन्द्रसिंह पुत्र लिखमाराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायल दिनेश सांखला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसपी विकास पाठक, एएसपी रामकुमार कस्वां, नागौर वृत्ताधिकारी तेजपालसिंह, कोतवाली थानाधिकारी अमराराम खोखर, सदर थानाधिकारी नंदकिशोर वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पैरोल पर है दिनेश
कार-ट्रक दुर्घटना में घायल होने वाला दिनेश सांखला रघुवीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और जेल की सजा काटा रहा है। इन दिनों दिनेश पैरोल पर बाहर आया हुआ है। गुरुवार को वह नरेन्द्र के साथ जांचें करवाने के लिए जेएलएन अस्पताल गया था। जांचें करवाने के बाद दोनों कार से नागौर की तरफ आ रहे थे, इस दौरान जिला परिवहन कार्यालय के सामने ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

ट्रक के नम्बर से छेड़छाड़
कार को जिस ट्रक ने टक्कर मारी है, वह हरियाणा पासिंग है। ट्रक पर जो नम्बर प्लेट लगी है, उसके नम्बर से छेड़छाड़ की हुई है। प्लेट के नम्बर एचआर 64ए 7296 हैं, लेकिन उनसे छेड़छाड़ कर 7896 किया गया है।

पर्चा बयान के आधार पर होगा मुकदमा
कोतवाली थानाधिकारी अमराराम खोखर ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल दिनेश को जोधपुर रेफर कर दिया। उसके पर्चा बयान लेने के लिए हमारी टीम जोधपुर गई है, पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खोखर ने बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं तथा सीसी टीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। ट्रक को जब्त कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद उठाएंगे शव
एक युवक पिछले दो दिन से दिनेश की रैकी कर रहा था। यह दुर्घटना जानबूझकर करवाई गई है। हमारी मांग है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करे, अन्यथा हम शव नहीं उठाएंगे।
- मुरलीधर, मृतक का परिजन