
Up Tehsil Nimbi Jodha
लाडनूं. निम्बी जोधा में उपतहसील कार्यालय का ग्रामीणों को पूरी तरह से फायदा नहीं मिल पा रहा है। यहां अधिकांश पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में0 होने के बावजूद या तो अपना काम करवाने के लिए लाडनूं जाना पड़ रहा है या फिर उप तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खाली पद होने से इसका खामियाजा वहां कार्यरत कर्मचारियों को भी उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में निम्बीजोधा में उपतहसील की घोषणा की गई थी। इसके बाद यहां पर लाखों रुपए की लागत से भवन निर्माण को लेकर शिलान्यास कर दिया गया। गत वर्ष भवन का लोकार्पण कर इसमें कामकाज शुरू कर दिया गया, लेकिन यहां पर अभी तक कर्मचारियों के खाली पद नहीं भरे गए हैं। गौरतलब बात तो ये है कि गत वर्ष अगस्त में यहां कार्यरत नायब तहसीलदार भंवर सिंह भाटी सेवानिवृत्त हो गए। करीब छह माह बीतने के बाद भी यहां पर नायब तहसीलदार नहीं लगाया गया है। नायब तहसीलदार का पद खाली होने से समस्या और गहरा गई। निम्बी जोधा सरपंच श्यामसुन्दर पंवार, महावीर प्रसाद शर्मा, साबिर, रामदेव सारण आदि ने रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
ये है पदों की स्थिति
जानकारी के अनुसार निम्बी जोधा उपतहसील में स्वीकृत नायब तहसीलदार का पद पिछले करीब छह माह से खाली पड़ा हुआ है। इसके अलावा लिपिक ग्रेड द्वितीय के दो में से दोनों खाली, सहायक कर्मचारी के चार स्वीकृत पदों में से चारों खाली पड़े हुए हैं। वर्तमान में यहां पर लिपिक ग्रेड प्रथम व अतिरिक्त एओ पद ही भरे हुए हैं। ऐसे में उप तहसील कार्यालय दो कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। इस संबंध में तहसीलदार आदूराम मेघवाल ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण परेशानी तो होती ही है। रिक्त पदों को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है।
नहीं मिल रहा पूरा फायदा
पद खाली होने से 30 गांवों के लोगों को उप तहसील कार्यालय का पूरी तरह से फायदा नहीं मिल पा रहा है। निम्बीजोधा, हुडास, भरनावा, सींवा, शिलनवाद, खामियाद समेत अन्य ग्राम पंचायतों के गांवों के लोगों को रजिस्ट्री, पट्टा विलय समेत अन्य कार्यकरवाना हो तो वे यहीं पर आते हैं। लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते समय लगने के कारण उनको मजबूरी में लाडनूं जाना पड़ता है।
Published on:
07 Mar 2018 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
