
सुबह छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता मात्र 50 मीटर तक ही थी। इसके कारण सड़कों पर वाहन हैड लाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे थे। हाइवे पर दोपहर 12 बजे तक वाहन रेंगते रहे।

कोहरे के बीच से गुजरते वाहन।

नागौर. मंगलवार सुबह ठिठुरन मिटाने को अलाव तापते लोग।

नागौर में मंगलवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दोपहर एक बजे बाद सूरज निकला तथा सर्दी भी बढ़ गई। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नागौर. बीकानेर रोड़ हाइवे पर सुबह कोहरे के बीच से गुजरते वाहन।

नागौर. बालवा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छाया घना कोहरा।

अलाव तापते लोग।