12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोडेड पिस्टल के साथ पकड़े गए 6 युवक,वारदात को अंजाम देने आए थे आरोपित

कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए छह युवकों को एक पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Nagaur crime news

accused in kotwali nagaur

नागौर. जानकारी के अनुसार आरोपितों के किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में नागौर आने की सूचना मिलने पर कोतवाल नंदराम भादू ने मूण्डवा चौराहा के पास दबिश देकर वारदात की योजना बना रहे छह लोगों को एक पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से दो गाडिय़ां भी जब्त की गई है। कोतवाल नंदराम भादू ने बताया कि सभी आरोपित नागौर जिले के कुचेरा थाना के ढाढरिया कला निवासी है।
पुलिस कर रही पूछताछ
आरोपितों के किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार रात को मूण्डवा चौराहा के पास दबिश दी। पुलिस ने आरोपित ढाढरिया कला निवासी इन्द्रराज जाट, श्रवणराम जाट, प्रेमाराम जाट, सुरेन्द्र जाट, विजयराम जाट व प्रेमाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पुलिस पूछताछ जारी है।
गत नवम्बर में किया था युवक को गिरफ्तार
गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस ने गत नवम्बर 2016 में भी एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन इलाके में देशी पिस्टल के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गणपत बताया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी से देशी पिस्टल भी बरामद हुई थी। इस घटना से कुछ दिन पहले देशी पिस्टल के साथ पकड़े गए हितेश को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।

दुष्कर्म के आरोपित को जेल
शहर की सैनिक बस्ती में झाडिय़ों में ले जाकर एक युवती को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को महिला थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दी थी कि 31 अगस्त की दोपहर में आरोपी पप्पू नायक नागौर शहर के प्रतापसागर की पाल क्षेत्र में रहने वाली उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर सैनिक बस्ती क्षेत्र में सुनसान झाङिय़ों में ले गया। जहां पीडि़ता को शराब पिलाई और दुष्कर्म किया।













ये भी पढ़ें

image