8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विडियों–परिणय सूत्र में बंधी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पुत्री शैनेल

-अर्जुन भल्ला लिए सात फेरे- खींवसर रिसोर्ट बना गवाह - रोशनी में नहाया खींवसर ड्यून्स, फूलों से सजा फोर्ट- बेहद करीबी 50 मेहमान हुए शामिल- विंटेज कारों से बारात लेकर पहुंचे अर्जुन - केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रही मौजूद

2 min read
Google source verification
 विडियों--परिणय सूत्र में बंधी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पुत्री शैनेल

-अर्जुन भल्ला के साथ फेरों की रस्म निभाती शै

खींवसर/खजवाना(नागौर). राजस्थानी परम्पराओं के बीच गुरुवार को खींवसर रिसोर्ट में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी व एनआरआई अर्जुन भल्ला परिणय सूत्र में बंधे। इस शाही शादी को लेकर खींवसर फोर्ट को फूलों से सजाया गया, वहीं खींवसर ड्यून्स रोशनी से जगमगाते नजर आए। शादी में बेहद करीबी दोस्तों व रिश्तेदारों सहित 50 से भी कम मेहमान शामिल हुए ।इस दौरान सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए गए। आमंत्रित मेहमानों के अलावा किले में जाने पर पूर्ण पाबंदी थी।
गौरतलब है कि शैनेल स्मृति ईरानी के पति जुबिन और उनकी पहली पत्नी मोनी ईरानी की बेटी है। दुल्हन पेशे से एडवोकेट हैं, जबकि दूल्हा एनआरआई है तथा कनाडा में रहता है। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे चूड़े की रस्म अदा की गई, उसके बाद शाही लंच हुआ। दोपहर बाद करीब 3 बजे विंटेज कार से बारात खींवसर रिसोर्ट पहुंची। बारात पहुंचने पर वधू पक्ष की ओर से भव्य स्वागत किया गया। पूल लोन में वर पक्ष को साफा पहनाने की रस्म अदा की गई। शाम सवा छह बजे दूल्हा-दुल्हन की एन्ट्री हुई उसके बाद पूल साइट पर वर माला का कार्यक्रम हुआ। देर शाम वेडिंग सेरेमनी व फोटो शूट के बाद दूल्हा -दुल्हन सहित मेहमानों ने शाही डिनर किया।

स्मृति ईरानी ने दिया आशीर्वाद

स्मृति ईरानी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। रिसेप्शन का कार्यक्रम बाद में दिल्ली में होगा। शादी में शरीक हुए मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए थे।
सजी हुई साइकिल से सर्व की कुल्हङ चाय

शादी समारोह में सजी हुई साइकिल आकर्षण का केन्द्र रही। इससे मेहमानों को कुल्हड़ चाय सर्व की गई। जिसे मेहमानों को काफी लुभाया।
तालाब किनारे हुआ फोटोशूट
रिसोर्ट में बने तालाब को विशेष रोशनी से सजाया गया। यहां लगे खेजङी के वृक्ष के पास बुधवार को केंडल लाईट के साथ शैलेन व अर्जुन ने फोटोशूट करवाया। इस दौरान दुल्हन ऑफ व्हाईट लहंगे व पिंक कलर के ब्लाउज में नजर आई तो दूल्हा भी परम्परागत कुर्ता पजामा व पर्पल कोटि पहने हुए थे।