
ग्रामीणों ने किया जलदाय कार्यालय का घेराव
नागौर/रूण. निकटवर्ती गांव नोखा चांदावता में पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय परिसर में चल रही सरकारी ट्यूबवेल और गुलाब दास आश्रम के पास बनी ठेकेदार के अधीन चल रही ट्यूबवेल पिछले एक महीने से बंद पड़ी हैं। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना पड़ रहा है। ग्रामीणों को निजी ट्यूबवेल और एक भामाशाह द्वारा गांव के लिए खोदी गई ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को समस्या को समाधान के लिए कहा, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं होने की वजह से बुधवार को सुबह जलदाय कर्मचारी रामचंद्र ताडा का घेराव किया। रामचंद्र ने अपना बचाव करते हुए बताया कि उसने उच्च अधिकारियों को कई बार इस समस्या के बारे में लिककर भेजा है ग्रामीणों ने बताया कि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होने पर जिला कलेक्टर और विधायक हनुमान बेनीवाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर गजेंद्र सेन, गुलाब नागौरा, मांगू राम जाट ,रतनाराम ,माणक दास ,सत्यनारायण कटारिया, अनवर अली,जाना राम,मुस्ताक अली, प्रेम राम,ओम देवासी, प्रकाश सेन सहित काफी महिला पुरुष मौजूद थे। इस संबंध में मेड़ता सिटी सहायक अभियंता गौतम रियाड ने कहा कि ट्यूबवेल खराब होने की जानकारी मुझे मिली हैं और आज-कल में उसे ठीक करवा दूंगा। ठेकेदार को एक पत्र लिखकर कार्य करने के लिए कहा है। इधर, ठेकेदार जयदेव का कहना है कि ट्यूबवेल का सिर्फ स्टार्टर खराब है जो भेज दिया है। आज या कल में सही करवा कर ट्यूबवेल चालू करवा दिया जाएगा।
विधायक ने सुनी समस्याएं
नागौर/रूण. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल बुधवार देर शाम को रूण पहुंचे। उन्होंने राईको का बास और दर्जियों का बास में दो शोक सभा में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने तेलियों का बास और राईको का बास में विधायक की पिछले महीने की गई घोषणा के तहत सीसी सडक़ निर्माण कार्य चालू कराने की मांग की। इस मौके पर महादेव गौशाला अध्यक्ष रामेश्वर गोलिया ,शंकरराम भेड़, महावीर चंद सर्वा ,महेशचंद्र सर्वा, बजरंग लाल ,राजेंद्र कुमार,पदमाराम राइका ,मादाराम सहित काफी ग्रामीण उपस्थित थे।
Published on:
12 Jul 2018, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.