
weather news Rajasthan: राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में नवंबर की शुरूआत के साथ ही अब गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के साथ रात में हल्की ठंड पड़ने से लोगों ने बाहर जाने के लिए गर्म कपड़े भी निकालने शुरू कर दिए हैं। सुबह एवं रात के समय वाहन पर जाने वाले लोग टोपी, मफलर और कई लोग स्वेटर पहने भी दिखाई दे रहे हैं।
मौसम सुबह मंद-मंद सर्द हवा सिहरन का एहसास करवा रहा है। रात में भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम पारा भी 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर आने का ही इशारा है कि सर्दी अब धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है। सुबह 4-5 बजे घरों से बाहर निकलने वाले लोग टोपी-मफलर जैसे गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। रात के समय भी कंबल की जरूरत पड़ने लग गई है।
तड़के और रात परवान चढ़ने के बाद ठंड के साथ ही दिन के समय सूर्यदेव के तेवर वैसे ही है। धूप अभी भी तेज पड़ रही है। गुलाबी ठंड के चलते हाई और लॉ पारे में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में दीपावली तक दिन में गर्मी रह सकती है। दीपावली तक उत्तर भारत में कोई बड़ा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना नहीं है। ऐसे में सुबह-शाम के मौसम सुहावना रहने के साथ हल्की गुलाबी सर्दी रहेगी।
Published on:
03 Nov 2023 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
