10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagaur news Diary…काला-गोरा भैरव का किया पूजन, उमड़े श्रद्धालु

नागौर. भैरवाष्टमी उत्सव शुक्रवार को गिनाणी तालाब के निकट स्थित काला-गोरा भैरव मेंं आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी शांताकारम गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसके पश्चात हुई महाआरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को जागरण में भजनों की […]

3 min read
Google source verification

नागौर. भैरवाष्टमी उत्सव शुक्रवार को गिनाणी तालाब के निकट स्थित काला-गोरा भैरव मेंं आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी शांताकारम गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसके पश्चात हुई महाआरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को जागरण में भजनों की सरिता बहती रही।

नागौर. काला-गोरा भैरव मंदिर में जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष पहलवानों ने दिखाएं दांवपेंच
-जिला स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता

नागौर. जिला कुश्ती के संघ की ओर से शुक्रवार को हुई जिला खेल स्टेडियम में पुरुष एवं महिलाओं के सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए। जिला कुश्ती संघ के सचिव परमेश्वरलाल सारण ने बताया कि प्रतियोगिता में 55 से अधिक पहलवानों ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग 50 किलो में रवीना रोटु प्रथम, 53 किलो में पिंकी रूलानिया जसराना प्रथम, 55 किलो में शर्मिला रोटु प्रथम, 57 किलो में शोभा गावडिय़ा जसराना प्रथम, 59 किलो में सरिता रोटु प्रथम, 62 किलो में लक्ष्मी नागौर प्रथम, 65 किलो में शोभा लॉयल टागली प्रथम, 68 किलो में पुष्पा मैया सिंगड़ प्रथम, 72 में किलो रविशा अमरपुरा प्रथम, पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल 70 किलो में रामकुवार रोटु प्रथम, 61 किलो में दिनेश राहड़ रोटु प्रथम, 65 किलो में अनीश नागौर प्रथम, 70 किलो में अनस खान नागौर प्रथम, 74 किलो में मनीष ढाका मालगांव प्रथम,79 किलो में महिपाल तांडी प्रथम, 86 किलो में विशाल ढाका प्रथम, 92 किलो में अरविंद खान नागौर प्रथम,97 किलो में सुरेंद्र गिरी प्रथम, ग्रीको रोमन 55 किलो में सुरेंद्र कुमार प्रथम, 60 किलो में दिनेश राहड़ रोटु प्रथम, 65 किलो में किशनाराम सारण बाराणी प्रथम, 67 किलो में दिनेश रूलानिया प्रथम, 72 किलो में कांतिलाल जोशी चुई प्रथम, 77 किलो में रवि बिश्नोई प्रथम, 82 किलो में बबलू बिश्नोई प्रथम, 87 किलो में भवानी शंकर नागौर प्रथम, 92 किलो में निलेश सिवर प्रथम, 97 किलो में परमेश्वर लाल बाराणी प्रथम रहे। विजेता व उप विजेता पहलवानों को पुरस्कार में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
नागौर. विजेता पहलवान

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम 25 से
नागौर. खेल मंत्रालय की ओर से मॉय भारत पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर से करेगा। कार्यक्रम चार चरणों में होगा। पहला चरण विकसित भारत प्रश्नोत्तरी, दूसरा चरण निबंध, ब्लॉग लेखन, तीसरा चरण विकसित भारत विजन पिच डेस्क व चौथा चरण भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का होगा। पहला चरण में पांच सितंबर तक डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी। दूससरे चरण में निबंध और ब्लॉग लेखन में 'विकसित भारत के लिए तकनीक', 'विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना' आदि पर निबंध प्रस्तुत करेंगे। तीसरा चरण में विकसित भारत विजऩ पिच डेस्क में राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां होंगी। इसमें प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों के चयन के लिए विभिन्न विषयों पर टीमों का गठन करेगा। चौथे चरण में भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में विभिन्न थीम आधारित राज्य स्तरीय टीमें 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। विजेता टीमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगी।

चिकित्सा परामर्श शिविर आज
नागौर. महावीर इंटरनेशनल केन्द्र की ओर से शनिवार एवं रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगेगा। अध्यक्ष गौतमचंद कोठारी ने बताया कि शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इस दौरान हड्डी से जुड़े रेागों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल केंद्र नागौर ओर मेडिपल्स अस्पताल जोधपुर के सयुंक्त तत्वाधान में दिनांक 23 नवम्बर 24 शनिवार को महावीर इंटरनेशनल रोग निदान केन्र्द पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित होगा।

नशा मुक्ति के खिलाफ किया जागरुक
नागौर. बी. आर. मिर्धा राजकीय महाविद्यालय की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शीतला माता मंदिर क्षेत्र में किया गया। नोडल अधिकारी प्रो. लाखाराम ने बताया कि जगदीश पूनिया, अंकित, अनस, हर्ष एवं कृष्ण आदि ने लोगों को जागरुक किया।