
सामाजिक कार्यकत्र्ता सुरेन्द्र भाकल ने बताया कि प्राचीन सरोवर देवी सागर में असमाजिक तत्वों द्वारा तालाब की अंगोर में शराब पीकर तालाब को गंदा किया जा रहा है। जिसके लिए युवाओं ने 11 हजार रूपए दण्ड तय कर कई जनों को जिम्मेदारी दी है ओर वो दिनरात तालाब की निगरानी रखकर शराबियों को पकड़ेंगे। समाज कंटकों द्वारा तालाब को काफी दिनों से खराब कर रहे है। इस दौरान युवाओं ने तालाब की अंगोर में फैली शराब की बोतलें ओर गन्दगी को हटाकर श्रमदान किया। श्रमदान में सतपाल मिर्धा, सवाई, महेन्द्र, रणजीत, सुभाष, रामसिंह, अजीत, धर्मेन्द्र, भवानीसिंह, जस्साराम, गज्जुसिंह, धन्नाराम, कंवराराम, पदमाराम सहित कई जनों ने भाग लिया।
खजवाना ञ्च पत्रिका. निकटवर्ती गांव ढाढरिया कला के युवाओं ने स्वप्रेरणा से रविवार को गोगाजी मन्दिर व तालाब के आसपास झाडिय़ा काटकर सफाई की। ग्रामीण रामकैलाश भाम्बू, अजय खोजा, बलवन्त मण्डा, सुरेन्द्र भाकर, महेन्द्र छरंग, दीपू गालवा ने बताया कि गांव के मुख्य तालाब व गोगाजी मन्दिर के आसपास गन्दगी व झाडिय़ों का ही साम्राज्य था जिससे बारिश के मौसम में तालाब तक पर्याप्त पानी की आवक नहीं हो रही थी। इस पर रविवार को युवाओं ने स्व प्रेरणा से एकत्रित होकर तालाब के अंगोर में झाडिय़ों को काटकर सफाई की जिससे तालाब में पानी की आवक अच्छी हो व शुद्व जल ग्रामीणों को मिल सके। युवाओं की इस पहल की सभी ग्रामीणों ने भी प्रशंसा की। ग्रामीणों ने बताया कि युवाओं द्वारा परम्परागत जल संसाधनों के सरंक्षण के लिए किए जा रहे इस तरह के प्रयास सराहनीय है तथा अन्य लोगों को भी इससे श्रमदान की प्रेरणा मिलती है।
Published on:
11 Jun 2017 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
