9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं ने जाना पंडित वीर गिरधर व्यास का इतिहास, देखी ऐतिहासिक धरोहर

नागौर. पुष्करणा समाज के वीर पंडित गिरधर व्यास की 380वीं पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान वीर गिरधर व्यास के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। समाज की ओर से निकली प्रभात फेरी का कई जगहों पर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल लोग भजन गाते हुए चल रहे थे। भजन […]

less than 1 minute read
Google source verification

नागौर. पुष्करणा समाज के वीर पंडित गिरधर व्यास की 380वीं पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान वीर गिरधर व्यास के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। समाज की ओर से निकली प्रभात फेरी का कई जगहों पर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल लोग भजन गाते हुए चल रहे थे। भजन मंडली की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इसमें गणपति वंदना, संग चले वीर हनुमान देवता सारा,झालर शंख नागरा बाजे रे, सालासर के मंदिर में हनुमान बिराजे, हा रे जन्म सफल हो जाए रे, हा रे वानर बाको रे,लंका नगरी में मच गयो हाको रे ""लिख दिया विधाता लेख नही मिटने का " जाही विधि राखे राम ताई विधि रहिये, " "सीता राम राधेश्याम कहिये " हा रे बंशीवाला रे थारी रे सुरत मन मोहनी रे "भोला- भोला ध्यान लगाए रे, सरीखे भजन प्रस्तुत किए। इसमें सजी झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही। प्रभात फेरी बंशीवाला मंदिर होते हुए गणेश मंदिर पहुंची। इसके पश्चात पैनोरमा भ्रमण किया गया। युवाओं को वीर गिरधर व्यास के कृतित्व-व्यक्तित्व की जानकारी देकर गौरवमय इतिहास से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में देवेन्द्र कल्ला, रमेश व्यास, ओमप्रकाश मूथा, गौरीशंकर व्यास, अजय व्यास, राजेश, कैलाश, सुनील कुमार व्यास, ठाकुरदत्त व्यास, सुनील हर्ष,शिवशंकर व्यास,नारायण बोहरा,शिव प्रकाश जोशी,नवीन व्यास,विवेक व्यास,लोकेश बोहरा आदि मौजूद थे।