2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार पिता-बेटी को पीछे से चौपहिया वाहन चालक ने मारी टक्कर, बेटी की मौत

ग्रामीणों ने चौपहिया वाहन को आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने मामला शांत कराया

2 min read
Google source verification

नागदा

image

Lalit Saxena

Oct 27, 2018

patrika

accident,police,the death,driver absconding,

घोंसला. शुक्रवार दोपहर 2 बजे उज्जैन-आगर रोड पर तराना फंटे के पास एक बाइक सवार पिता व बेटी को पीछे से आ रहे एक चौपहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर घायल हो गए। चौपहिया वाहन ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है तथा शव को महिदपुर शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने वाहन में आग लगाने की कोशिश की थी।
पूरसिंह पिता इंदरसिंह बाइक एमपी 70 एमए 6196 से बेटी कैलाशबाई के साथ चौरवास कार्यक्रम से लेकर तनोडिय़ा के पास अपने गांव रायगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे चौपहिया वाहन एमपी 13 जीए 4390 ने टक्कर मार दी। इससे कैलाशबाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान करीब 20 मिनट तक आगर-उज्जैन रोड पर तराना फंटा के यहां लाश पड़ी रही, ना तो समय पर डायल 100 पहुंची और ना ही 108 पहुंची। मौके पर मौजूद किसान समीर मंसूरी ने बताया तेज गति से आ रहे चौपहिया वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सड़क के दोनों साइड पिता व बेटी गिर गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ देख चौपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की, जब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला शांत कराया तथा चौपहिया वाहन को थाने ले गई। पुलिस ने शव को शासकीय अस्पताल महिदपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
---------
दो बाइकों की भिड़ंत, रतलाम के एक युवक की मौत
इंगोरिया. उज्जैन-बडनग़र मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को जिला अस्पताल उज्जैन भेजा गया।
घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे राजोटा एवं सातवां मिल खरसौदखुर्द के बीच हुई। बाइक पर ग्राम संदला (राजोद) निवासी सत्यनारायण पिता नागू व रमेश पिता गंगाराम (50) दोनों संदला से इंगोरिया विश्वकर्मा समाज के एक कार्यक्रम में आ रहे थे। दूसरे दोपहिया पर काजीपुरा पटेल साब की बावड़ी रतलाम निवासी अब्दुल करीम रिश्तेदार नाजनीन निवासी देवास के साथ आ रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर में अब्दुल (45) की इंगोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दौरान मौत हो गई। नाजनीन (15) गंभीर घायल हो गई। गंभीर घायलों को 108 के इएमटी गौरेलाल डांगी एवं पायलेट मनोज थिरोदा ने तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल उज्जैन भिजवाया। सत्यनारायण का प्राथमिक उपचार इंगोरिया स्वास्थ्य केंद्र पर ही किया गया।

Story Loader