15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राचीन नागदाह यज्ञ टेकरी से मिली हड्डियां, मिट्टी की मूर्तियां

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची नागदा

2 min read
Google source verification
Bones, clay idols found from ancient Nagdah Yagya Tekri

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची नागदा

नागदा. नगर से करीब 3 किमी दूर प्राचीन जूना नागदाह यज्ञ टेकरी से अवशेष मिले हैं। शुक्रवार को शहर पहुंची केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय व भारतीय पुरातत्व विभाग सर्वेक्षण विभाग नई दिल्ली और भोपाल की संयुक्त टीम ने अवलोकन के दौरान इन अवशेषों को बरामद किया है। इनमें हड्डियां, मिट्टी की मूर्तियां, बर्तन आदि शामिल हैं। उज्जैन के महाकाल लोक की तरह जूना नागदाह यज्ञ टेकरी को नाग लोक बनाने की मांग उठी है। इस संबंध में गत 18 अप्रेल को ऐतिहासिक धरोहर बाचाओ आंदोलन के संयोजक बंटू बोड़ाना ने सीएम शिवराजसिंह चौहान, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर व पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा था। इसके बाद 6 मई को भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीलसिंह यादव ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्रीजी कृष्ण रेड्डी को पत्र लिखा था। पत्र पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग नई दिल्ली व भोपाल के दल ने संयुक्त रूप से जूना नागदा टेकरी का अवलोकन किया। दल में विभाग के नितिन श्रीवास्तव, केके मालवीय सहित एक महिला अधिकारी शामिल थी। अवलोकन के दौरान टीम ने टेकरी की खुदाई की। जिसमें टीम को यह अवशेष प्राप्त हुए हैं। अवलोकन के दौरान आवेदनकर्ताओं के अलावा निजी सलाहकार राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयकुमार मीणा, प्रदेश अध्यक्ष संजीवसिंह, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री सुनीलसिंह, भारतीय मानव अधिकार सरकार ट्रस्ट नागदा तहसील अध्यक्ष सुनील जैन, प्रदेश विधि सलाहकार माधुरी रघुवंशी, नागदा नगर अध्यक्ष जिज्ञासा तिवारी, संभागीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र यादव भी मौजूद रहे।
साढ़े चार घंटे टेकरी पर रही टीम
टीम सुबह लगभग 9 बजे टेकरी पर पहुंच चुकी थी। दोपहर करीब 1.30 बजे तक टीम ने टेकरी का बारीकी से अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान टीम को अवश्ेाष प्राप्त हुए। इसमें नाग देवता, भोलेनाथ, गणेशजी, विष्णु भगवान, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर की मूर्तियां, भस्म की राख, मृदभांड शामिल है। जूना नागदा के बाद टीम पाडल्या कलां स्थित अतिप्राचीन नवकली नाग महाराज मंदिर भी पहुंची।
निरीक्षण किया है, कुछ अवशेष भी मिले हैं
टेकरी का अवलोकन किया है। जिसमें अवशेष प्राप्त हुए है। जांच के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।
नितिन श्रीवास्तव, पुरातत्व विभाग, भोपाल