24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे से दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग जाम, नागदा से गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेन लेट, यात्री होते रहे परेशान

उत्तर भारत में कोहरे के चलते दिल्ली से मुंबई जाने वाले रेलवे ट्रेक पर पड़ा है। नागदा होकर महाराष्ट्र व गुजरात जाने वाली ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 10 Nov 2017, 7:16 PM IST

patrika

train,passenger,north India,fog,railway track,

नागदा. उत्तर भारत में कोहरे के चलते दिल्ली से मुंबई जाने वाले रेलवे ट्रेक पर पड़ा है। गुरुवार को उत्तर भारत से नागदा होकर महाराष्ट्र व गुजरात जाने वाली ट्रेनें घंटों देरी से नागदा पहुंची। ट्रेन लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेषकर प्रतिदिन अप-डाउन करने वाले यात्रियों को, इनमें महाविद्यालय के छात्र, शासकीय कर्मचारी, प्राइवेट सेक्टर में कार्य करने वाले कर्मचारी शामिल है। गुरुवार को उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, उप्र से नागदा होकर गुजरात व महाराष्ट्र जाने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेन 3 से 5 घंटे की देरी से नागदा पहुंची।

यात्री हुए परेशान
दिल्ली से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन लेट होने से प्रतिदिन अप-डाउन करने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। विशेषकर रतलाम अप-डाउन करने वाले। नागदा से रतलाम की ओर जाने वाली ट्रेन दिल्ली से ही आती है और मुंबई की ओर जाती है। सुबह जनता व स्वराज सुपरफास्ट ट्रेन लेट होने से पैसेंजेंर ट्रेन मेमू में अधिक दबाव देखा गया, लेकिन दोपहर को देहरादून लेट होने से रतलाम जाने वाले यात्रियों को बस का साहरा लेना पड़ा। दोपहर देहरादून के अलावा रतलाम जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। यह ट्रेन खाचरौद व प्रत्येक गांव में भी रुकती है।

ये ट्रेन रहीं लेट
ट्रेन नं. ट्रेन का नाम कितने घंटे लेट सही समय
१२९२६ पश्चिम एक्सप्रेस (अमृतसर-ब्रांदा) ४ घंटे ३:१८ रात
१९०२४ जनता एक्सप्रेस (फिरोजपुर-मुबंई) ४ घंटे ४:३५ सुबह
१२४७२ स्वराज एक्सप्रेस (कटरा-बांद्रा) ३:३० मिनट ७:२० सुबह
१२४१६ निजामुद्दीन (दिल्ली सरासरोहिल्ला-इंदौर) १:३० मिनट ८:४५ सुबह
१९०२० देहरादून (देहरादून-बांद्रा) २ घंटे १:०५ दोपहर
१९०३८ अवध एक्सप्रेस (गोरखपुर-बांद्रा) ४ घंटे ३:४५ दोपहर
१२९०४ स्वर्णमंदिर मेल (अमृतसर-मुबंई) ४ घंटे ५:५५ शाम

बीएसएनएल का सर्वर रहा डाउन
नागदा. शहर में गुरुवार को दिनभर बीएसएनएन का नेटर्वक डाउन रहा। चंबल मार्ग स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर लगे संसाधान में तकनीकि खराबी के कारण यह अव्यवस्था हुई। जिसके चलते दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे नेटर्वक ठंप रहा। इस दरमियान महज बीएसनएल लैडलाईन से लोकल फोन पर भी फोन लग सके। लगभग 4 घंटे तक न तो मोबाइल चला और ना ही नेट चला। शहर में बीएसएनएल के लगभग 10 हजार से अधिक उपभोक्ता है। बताया जा रहा है कि बीएसएनएल की मशीन में केबल खराब होने से नेटर्वक डाउन हो गया। इस खराबी के कारण विभाग के अधिकारियों को देर रात तक कार्यालय पर ही रुकना पड़ा। रात को भी कुछ देर के लिए नेटवर्क बंद किया गया।