
चुनावी साल में मतदाताओं की हर इच्छा पूरी हो रही हैं। विशेषकर महिलाएं दलों के लिए किसी ट्रंपकार्ड से कम नहीं हैं। यही वजह है कि चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी लाडली बहना और नारी सम्मान योजना से महिलाओं से वोट मांग रहे हैं। प्रत्याशियों की नजरें महिलाओं पर इसलिए भी है कि 2018 के चुनाव में 82.65 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 79.78 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। 2.87 प्रतिशत महिलाओं ने वोट नहीं डाला था। इस चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों के समकक्ष लाना भी दलों के लिए प्राथमिकता होगी। अगली सरकार का भविष्य तय करने में महिलाओं की भी अहम भूमिका रहेगी। 3 दिसंबर को मतगणना के साथ अगली सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
चुनावी साल में भाजपा ने गत मार्च महीने में लाडली बहना योजना लांच की। शुरुआत में 1 हजार रु. प्रतिमाह देना शुरू किए गए। वर्तमान में 1250 रु. दिए जा रहे हैं। लाडली बहना का तोड़ निकालकर लाई कांग्रेस ने मई 2023 में नारी सम्मान योजना के माध्यम से सरकार बनने पर 1500 रु. महीना देने का वादा किया हैं। अगली सरकारें यदि महिलाओं की यह योजनाएं यथावत रखती है तो सरकार पर न्यूनतम 24 हजार से अधिकतम 47 हजार करोड़ रु. तक का भार आएगा।
प्रस्तावित भाजपा-कांग्रेस सरकार का बजट भाजपा
प्रदेश में 1.32 करोड़ महिलाएं लाडली बहना योजना में पंजीकृत हैं। अभी 1250 रु. प्रतिमाह मिलने से सरकार पर सालाना 19 हजार 650 रु. सालाना भार आ रहा हैं। क्रमानुसार इस राशि के 3 हजार रु. प्रतिमाह कर देने से सालाना 47 हजार 160 करोड़ रु. का भार सरकार पर आएगा। यानी लगभग 140 प्रतिशत तक की वृद्धि करना होगी। कांग्रेस: प्रदेश में 1.37 करोड़ बहनों के पंजीकृत करने का दावा किया जा रहा हैं। सरकार बनने पर 1500 रु. प्रतिमाह देने का वादा हैं। यानी सालाना 24 हजार 660 करोड़ रुपए सिर्फ महिलाओं पर ही खर्च होंगे। भाजपा की लाडली बहना योजना के तहत वर्तमान में महिलाओं को मिल रही राशि के मुकाबले यह 25.49 प्रतिशत ज्यादा हैं।
क्षेत्र की स्थिति
विधानसभा में कुल 2 लाख 21 हजार 242 वोटर में 1 लाख 9 हजार 8 महिला वोटर हैं। इनमें लगभग 72 हजार 506 महिलाएं भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल ने विधानसभा में लगभग 60 हजार महिलाओं के नारी सम्मान योजना में पंजीकृत होने का दावा किया हैं। कांग्रेस के सशक्तिकरण से लेकर स्वास्थ्य के वचन, भाजपा में इंतजार कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में महिलाओं को 500 रु. में सिलेंडर देने के साथ 1200 रु. बहुदिव्यांगों को 2 हजार रु. पेंशन देने, महिला उद्यमियों को 3 प्रतिशत ब्याज देने, महिला सुरक्षा के लिए एप इंस्टॉल, 181 हेल्पलाइन को प्रभावी बनाने, महिला यात्रियों की सुरक्षा, छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा, सहायता राशि, नए कॉलेजों की स्थापना, सीटें रिजर्व करने, स्वास्थ्य बीमा से बेटियों के लिए जन्म से विवाह तक पर 2 लाख 51 हजार रु. देने, बेटी विवाह योजना में 1 लाख 1 हजार की सहायता देने से जुड़े अनेकों वादे हैं। फिलहाल भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया हैं।
जिले की 5 विधानसभाओं में ऐसे बढ़ी महिला वोटर
- 2008 : 3,53,896
- 2013 : 4,17,840
- 2018 : 4,70,355
- 2023 : 5,17,713 (नोट- आंकड़े नागदा-खाचरौद, महिदपुर, तराना, घट्टिया, बडनग़र विधानसभा के हैं)
Updated on:
24 Oct 2023 12:13 pm
Published on:
24 Oct 2023 12:11 pm

बड़ी खबरें
View Allनागदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
