
बड़ावदा से चोरी हुई थ्रेशर मशीन को नागदा में बेच रहे थे व्यापारी
नागदा. रतलाम जिले के बड़ावदा से चोरी हुई थ्रेशर मशीन को नागदा में बेचने का प्रयास किया गया। इस केस में खास बात है कि थ्रेशर मशीन को चोरी करने वाला बदमाश भाग गया। बाद में मशीन मालिक और कथित रूप से मशीन खरीदने वाला व्यापारी आपस में लड़ते रहे। इस दौरान नागदा जावरा बाईपास स्थित सूर्य महल गार्डन के सामने दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान नागदा और बडावदा पुलिस ने मिलकर दोनों पक्षों को छुड़ाया। मामला नागदा थाने तक भी पहुंचा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।
बड़ावदा निवासी पंकज राठौड़ ने बताया कि शनिवार सुबह 7.30 उसकी थ्रेशर मशीन उसके कुएं से चोरी हो गई थी। घटनाक्रम नगर पंचायत बडावदा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसके बाद पंकज ने बड़ावदा थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आगे के कैमरे चेक किया तो पता चला की थ्रेशर मशीन को नागदा की तरफ ले जाया गया है। थ्रेशर मशीन का मालिक नागदा पहुंचा जहां उसे अपनी मशीन सूर्य मेल गार्डन के सामने से आती हुई नजर आई। ऐसे में थ्रेशर मशीन को ट्रैक्टर की मदद से ला रहे हैं छगनलाल अनकिया के साथ पंकज व उसका साथियों ने मारपीट चालू कर दी। छगनलाल ने अपने साथ हुई मारपीट की खबर अपने मालिक शांतिलाल सिंगोटिया को दी। तब सिंगोटिया ने अपने साथियों ने मिलकर पंकज व उसके साथ वालों को पीट दिया। छगनलाल ने बताया कि शांतिलाल के बेटे ने इस थ्रेशर मशीन को खरीदा है। वह अमलावदिया रोड से मशीन को ला रहा था कि रास्ते में मशीन का पहिया पंचर हो गया। धीरे-धीरे वह मशीन को लेकर बाईपास तक पहुंचा। यहां कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट चालू कर दी। मामले में दोनों पक्षों ने मंडी थाने में आवेदन दिया है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Published on:
11 Feb 2024, 1:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.