31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने 25 गौवंशों को कत्ल से बचाया, पकड़कर 4 तस्करों को भेजा जेल, पिछले 6 वर्षों से सक्रिय था गिरोह

Narayanpur News: नारायणपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गौ-तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 25 गौवंशों को कटने से बचाया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Jul 2025, 2:00 PM IST

गौवंशों (Photo- Patrika)

गौवंशों (Photo- Patrika)

CG News: नारायणपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गौ-तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 25 गौवंशों को कटने से बचाया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरोह पिछले 6 वर्षों से सक्रिय था और अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने बखरूपारा बाजार स्थल के पास से तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत थाना नारायणपुर में अपराध दर्ज किया गया और मामले की विवेचना की जा रही है।

मौके से 25 गौवंश जब्त,1.25 लाख की संपत्ति बरामद: पुलिस ने तस्करों के कब्जे से कुल 25 नग गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत 1.25 लाख है, जब्त की है। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और पूरे मामले में विधिसमत कार्यवाही की गई है।

तस्करी के दौरान क्रूरता से कर रहे थे व्यवहार

चारों आरोपी गौवंशों को क्रूरता से भूखे-प्यासे, मारते-पीटते, खदेड़ते हुए वध के लिए तेलंगाना स्थित कत्लखाने ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बालोद जिले के करहीभदर ग्राम पंचायत से मवेशी खरीदकर वध हेतु ले जा रहे थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनका दल पिछले 5-6 वर्षों से गौ-तस्करी में संलग्न है, लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नंदाराम पिता बुधु कोर्राम, उम्र 38 वर्ष, निवासी श्यामगिरी, विजय कुमार भास्कर पिता सुखराम भास्कर, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोलसनार, राजूराम भास्कर पिता हिरमा भास्कर, उम्र 30 वर्ष, निवासी कलेपारा मोलसनार, भीमा भास्कर पिता सोमडू भास्कर, उम्र 50 वर्ष, निवासी कलेपारा मोलसनार, सभी थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा के शामिल हैं।