गौ सेवा मंडल सरगुजा (Gau Seva Mandal) द्वारा पिछले 8 वर्षों से बेजुबानों खासकर गौवंश की सेवा समर्पण के साथ किया जा रहा है। इन 8 वर्षों में करीब 12 हजार से अधिक गौवंश व अन्य बेजुबानों का कुएं, टैंक, गड्ढे, दलदल और नाला से रेस्क्यू कर उपचार किया गया। वहीं करीब 25 हजार गौवंश व अन्य बेजुबानों को सडक पर ही इलाज कर ठीक किया गया।