8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस जवानों पर फायरिंग करने वाले 2 महिला समेत 4 नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

CG Naxal: पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
बडेटोण्डेबेड़ा के जंगल में की थी फायरिंग (Photo source- Patrika)

बडेटोण्डेबेड़ा के जंगल में की थी फायरिंग (Photo source- Patrika)

CG Naxal: अबुझमाड़ क्षेत्र के घने जंगलों में सर्चिंग के दौरान पुलिस बल पर फायरिंग करने वाले 4 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पकड़े गए नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी ओरछा थाना क्षेत्र के बडेटोण्डेबेड़ा जंगल में 16 जून को हुए मुठभेड़ की घटना में शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी और एफटीएफ की संयुक्त टीम 16 जून को नारायणपुर, कोण्डागांव और जगदलपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र ताकिलोड़, रेकावाया और आलबेड़ा की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान पूर्व दिशा से घात लगाए बैठे करीब 20-30 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर जानलेवा हमला कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें: जवानों की बड़ी कार्रवाई… IED ब्लास्ट व आगजनी में शामिल 4 इनामी नक्सली गिरफ्तार, लंबे समय से फैला रहे थे दहशत

नक्सलियों का उद्देश्य पुलिस बल को नुकसान पहुंचाना और उनके हथियार लूटना था।इस घटना की विवेचना के क्रम में, 20 जून को डीआरजी और जिला बल की टीम एरिया डोमिनेशन पर एडजुम, आदेर और बडेटोण्डेबेड़ा के जंगलों में पहुंची। इस दौरान सुरक्षाबलों को देख चार संदिग्ध- दो पुरुष और दो महिलाएं- जंगल में छुपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया।

CG Naxal: पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुलिस के डर से अपने पास रखे हथियारों को जंगल में छिपा दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 2 नग 12 बोर बंदूक, 1 नग 315 बोर रायफल, 5 जिन्दा राउंड, और 3 डेटोनेटर बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।