13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़… दो महिला नक्सली ढेर, हथियार और नक्सली सामान बरामद

CG Naxal Encounter: नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया।
less than 1 minute read
Google source verification
अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़... दो महिला नक्सली ढेर, हथियार और नक्सली सामान बरामद(photo-patrika)

अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़... दो महिला नक्सली ढेर, हथियार और नक्सली सामान बरामद(photo-patrika)

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। यह कार्रवाई कोहकामेटा इलाके में की गई, जहां नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई थी।

यह भी पढ़ें: CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात

CG Naxal Encounter: मेडिकल किट और नक्सली सामग्री बरामद

नारायणपुर और कोंडागांव जिले की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार तड़के तक कई दौर की मुठभेड़ में हिस्सा लिया। मुठभेड़ के बाद सुबह सर्चिंग के दौरान दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

घटनास्थल से पुलिस ने एक इंसास राइफल, एक 315 बोर का हथियार, मेडिकल किट और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है। फिलहाल मारी गई नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सर्चिंग अभियान को इलाके में जारी रखा है।

बड़ी खबरें

View All

नारायणपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग