23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Gariaband / CG News: फोर्स देखकर भागे नक्सली, सामान व राशन सामग्री बरामद

CG News: फोर्स देखकर भागे नक्सली, सामान व राशन सामग्री बरामद

CG News: सुरक्षाबलों को अपनी ओर आते देखकर नक्सली घने जंगल की तरफ भाग निकले। सुरक्षाबलों को एरिया सर्चिंग के दौरान मौके पर दैनिक उपयोग का सामान व राशन सामग्री बरामद हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 3 Jun 2025, 11:56 AM IST

CG News: फोर्स देखकर भागे नक्सली, सामान व राशन सामग्री बरामद

फोर्स देखकर राशन सामग्री छोड़कर भागे नक्सली (Photo patrika)

CG News: जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान इंदागांव एरिया के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आमसूचना पर सोमवार को जिला बल गरियाबंद ई.30, सीआरपीएफ कोबरा 207 वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा इंदागांव एरिया में सर्चिं की गई।

यह भी पढ़ें: Naxal News: 21 लाख रुपए के 3 इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, शिक्षादूत की हत्या में शामिल थे आरोपी

सर्चिंग के दौरान थाना मैनपुर क्षेत्रातंर्गत तौरेंगा जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति पाई गई। जो सुरक्षाबलों को अपनी ओर आते देखकर नक्सली घने जंगल की तरफ भाग निकले। सुरक्षाबलों को एरिया सर्चिंग के दौरान मौके पर दैनिक उपयोग का सामान व राशन सामग्री बरामद हुआ है।

गरियाबंद पुलिस ने माओवादियों से अपील की है कि वे शासन के आत्मसमर्पण नीति के तहत समाज के मुख्यधारा से जुड़ने के लिए पास के थाना, चौकी, कैम्प एवं दूरभाषा नम्बर 94792.27805 पे संपर्क कर आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

आत्मसमर्पण के बाद सुविधा सुख, शांति, बिना डर, स्वतंत्रता के साथ जीवन, परिवार के साथ खुशहाल जीवन, स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण की सुविधाएं नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं आवास का लाभ और शासकीय नौकरी का लाभ उठाएं।