नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार की मानें तो घायल नक्सली संगठन के प्लाटून नम्बर 16 में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। जिस पर इनाम भी घोषित है। इस मुठभेड़ में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जिसमें सोनू जुर्री नामक नक्सली की मौत हो गई है। परिजनों ने जिला अस्पताल में बताया कि घटना के वक्त गोगा उसेंडी अपने दोस्त के साथ सल्फी पीने के लिए जंगल गया था। जहां पुलिस ने उसे और उसके दोस्त को गोली मार दी। जिसके बाद डर के वजह से भाग कर घर आ गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। लेकिन दर्द की वजह से परेशानी बढ़ गई और अस्पताल भेज दिया गया।