
CG Road Accident: जिला मुख्यालय पहुचने वाले मुख्य मार्गों की हालत दयनीय हो गई है। इससे जर्जर सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसकी बानंगी रविवार को नारायणपुर-कोंडागांव मार्ग पर देखने को मिली। इसमें जिला मुख्यालय से कोंडागांव के लिए निकली यात्री बस जर्जर सड़क के चलते भाटपाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस दुर्घटना में 15 से अधिक यात्रियों को मामूली रूप से चोटें आई है। इनका उपचार बेनूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से बैलाडीला के निकली यात्री बस नारायणपुर जिला मुख्यालय से सुबह करीब 11 बजे कोंडागांव के लिए रवाना हुई थी।
इससे शर्मा ट्रेवल्स की यात्री बस नारायणपुर कोंडागांव मार्ग में भाटपाल गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटकर दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना के दौरान यात्री बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिसमे बड़ी संख्या में महिला और बच्चे शामिल थे। इस दुर्घटना में 15 से अधिक यात्रियों को मामूली रूप से चोटें आई थी।
Updated on:
27 May 2024 02:00 pm
Published on:
27 May 2024 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allनारायणपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
