
DGP अशोक जुनेजा ने ली पुलिस अफसरों की हाई लेवल मीटिं
DGP Ashok Juneja: छ्त्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक बार फिर नक्सलियों ने पिछले 3-4 दिनों के अंदर सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिले में अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इन घटनाओं में 5 जवान शहीद हो गए। इस भारी नुकसान के बाद अब पुलिस भी नक्सलियों के खिलाफ नई रणनीति बना रही है।
इस संबंध में DGP अशोक जुनेजा ने नारायणपुर जिले में तीन जिलों के पुलिस अफसरों की मीटिंग बुलवाई। इस बैठक में उन्होंने पुलिस अफसरों को आपस में समन्वय बनाकर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के दिशा-निर्देश दिए। DGP अशोक जुनेजा द्वारा बुलाई गई इस मीटिंग में नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले के पुलिस ऑफिसर मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, DGP अशोक जुनेजा ने अफसरों की इस गोपनीय मीटिंग में उनके जिले में अंदरूनी इलाकों में चल रहे निर्माण कार्यों का ब्यौरा लिया। इसके बाद उन्होंने अफसरों को बॉर्डर इलाकों में सर्चिंग के दौरान एक दूसरे जिले में आपस में समन्वय बनाकर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं। आगे उन्होंने कहा, ऑपरेशन 'विकास' के अंतर्गत नक्सलवाद का खात्मा करने पर बल दिया जाए। करीब दो दिन पूर्व उन्होंने सुकमा जिले में भी अफसरों की मीटिंग बुलाई थी।
सुकमा में तीन जवान शहीद
सुकमा जिले के आश्रम पारा जगरगुंडा में बम से जवानों पर नक्सली हमला किया गया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा कि पुलिस के जवान ऑपरेशन पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। शहीदों में ASI रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं।
IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान शहीद
सुरक्षा बल के जवान बटुम गांव के पास रविवार की सुबह करीब 8 बजे सड़क में रखे गए विद्युत पोल को हटाने सहित बैनर पोस्टर को हटाने में लगे हुए थे। बैनर को हटाने के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने के कारण सीएएफ 16 वी वाहिनी का प्रधान आरक्षक संजय कुमार लकड़ा शहीद हो गए।
कांकेर में जवान को मारी गोली
कांकेर जिले के बड़े देवड़ा निवासी मोतीलाल अंचला असम में सेना में पदस्थ थे। वे छुट्टियों में घर आए हुए थे। इसके बाद वे इलाके में आयोजित एक मेले में शामिल होने के लिए अपने दोस्तों के साथ गए थे। लेकिन यहां अचानक नक्सली पहुंचे। उन्होंने जवान पर गोलियां दाग। इस वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Published on:
28 Feb 2023 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allनारायणपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
