5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करेली घाटी में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रॉली में दब कर गर्भवती महिला की मौत, इस हालत में मिली लाश

Chhattisgarh Hindi News : अबुझमाड़ आकाबेडा में निवासरत ग्रामीण अपने रिश्तेदार के यहाँ शोक कार्यक्रम में शामिल होने ट्रैक्टर में सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
करेली घाटी में रूह कंपा देने हादसा, ट्रॉली में दब कर गर्भवती महिला की मौत, इस हालत में मिली लाश

करेली घाटी में रूह कंपा देने हादसा, ट्रॉली में दब कर गर्भवती महिला की मौत, इस हालत में मिली लाश

नारायणपुर . अबुझमाड़ आकाबेडा में निवासरत ग्रामीण अपने रिश्तेदार के यहाँ शोक कार्यक्रम में शामिल होने ट्रैक्टर में सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। इसी दौरान करेलघाटी में ट्रैक्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार गर्भवती महिला की गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्थल पर मौत हो गई। वही ट्रैक्टर में सवार 30 अधिक ग्रामीणों को चोटें आई है। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Elephant Terror : यमराज बनकर आया गजराज... खेत जा रहे दो ग्रामीणों को कुचला, 1 घायल 1 की मौत

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगे कोचवाही गांव में निवासरत जिला पंचायत सदस्य सुक्कु सलाम कीर चाची की मृत्यु हो गई थी। इस घटना की जानकारी सुक्कु सलाम ने अबुझमाड़ आकाबेडा में निवासरत अपने रिश्तेदारों को दी थी। इससे आकाबेडा में निवासरत करीब 32 महिला-पुरुष ट्रैक्टर में सवार होकर कोचवाही गांव के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान करेलघाटी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रैक्टर में सवार घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें : काम की खबर : वाहन स्क्रैप कराने से पहले ये काम कराना बेहद जरुरी, वरना भरना पड़ेगी पेनाल्टी

घायलों का उपचार जारी

इस घटना की जानकारी मिलने पर कुकड़ाझोर थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर सभी ग्रामीणों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रवाना कर दिया था। ट्रैक्टर में सवार 6 माह की गर्भवती महिला सुनीता सलाम पति रामलाल को गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। वही सुखलाल मण्डावी, सुकली मण्डावी, फगनी उइके, मेहतरीन कुंजाम को गंभीर चोटें आई है। वही अन्य ग्रामीणों को मामूली चोटें आई है। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।