नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार नें बताया कि मुठभेड़ स्थल पर बने हुए नक्सली कैम्प से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है। इस संयुक्त अभियान के अंतर्गत डीआरजी, बस्तर फाइटर, बीएसएफ, एसटीएफ के 1 हजार से अधिक जवान 27 अगस्त को अलग-अलग टुकड़ियों में अबुझमाड़ इलाके में रवाना हुए थे।