17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Naxal Terror : पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. 3 वाहनों में आगजनी करने वाले गिरफ्तार, वाहन चालकों से भी की थी मारपीट

Naxal Terror : 2022 में वाहन चालकों के साथ मारपीट कर वाहनों में आगजनी करने की घटना मे शामिल नक्सली गिरफ्तार करने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification
3 वाहनों में आगजनी करने वाले गिरफ्तार

3 वाहनों में आगजनी करने वाले गिरफ्तार

नारायणपुर। Naxal Terror : 2022 में वाहन चालकों के साथ मारपीट कर वाहनों में आगजनी करने की घटना मे शामिल नक्सली गिरफ्तार करने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार 30 जनवरी 2022 को ग्राम झारा में नक्सलियों द्वारा वाहन चालकों से मारपीट कर 3 वाहनों में आगजनी की घटना कारित किया गया था। इस मामले में धनोरा थाना में अप. क्र- 01/2022 धारा 147, 148, 149, 341, 323, 506, 435 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट 13, 20, 38(2), 39(2) विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

यह भी पढ़ें : आवारा कुत्तों ने मचाया आतंक.. अब तक इतने हुए घायल, इलाके में दहशत

इससे धनोरा थाना से डीआरजी, जिला पुलिस बल, आईटीबीपी की संयुक्त टीमें ग्राम राजपुर, टेकानार व झोरी गांव में नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुए थी। इस सर्चिंग के दौरान 1 संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम जयलाल दोदी पिता माहंगु दोदी निवासी राजपुर होना बताकर 2022 में नकली के साथ मिलकर ग्राम झारा जंगल में ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर 3 ट्रक में आगजनी की घटना को कारित करना स्वीकार किया है। जिसकी तलाषी लेने पर जिनके कब्जे से 1 नग तीर-धनुष, नक्सली पर्चा एवं नक्सली बैनर जप्त किया गया है। मामले में आरोपी जयलाल दोदी को नारायणपुर पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।