24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल के वार्डों में 20 कूलर ,आधा दर्जन पंखे खराब, घर से पंखे कूलर ला रहे भर्ती मरीज

- बदले खरीदी के नियम, बगैर टेंडर के कुछ नहीं कर सकता विभाग

2 min read
Google source verification
अस्पताल के वार्डों में 20 कूलर ,आधा दर्जन पंखे खराब, घर से पंखे कूलर ला रहे भर्ती मरीज

अस्पताल के वार्डों में 20 कूलर ,आधा दर्जन पंखे खराब, घर से पंखे कूलर ला रहे भर्ती मरीज

नर्मदापुरम. भीषण गर्मी के इस दौर में जिला अस्पताल के मरीजों की जान पर बन गई है। अस्पताल के 20 कूलर खराब पड़े हैं। आधा दर्जन से अधिक सीलिंग फेन भी बंद हो गए हैं। वार्डों में लगाने के लिए नए पंखे और खराब कूलरों की मरम्मत कराने में खरीदी के बदले नियमों का पेंच फंस गया है। बगैर टेंडर के कोई खरीदी या खर्च पर पाबंदी लगा दी गई है। इसलिए विभाग बेवश हो गया है। गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे भर्ती मरीज घर से पंखे और कूलर लगाकार किसी तरह दिन रात काट रहे हैं।
जिला अस्पताल के सभी वार्डो में मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए पंखे कूलर लगाए गए हैं, लेकिन नियमित मेंटेनेंस नहीं होने के कारण गर्मी के इस दौर में 20 कूलर और आधा दर्जन से अधिक पंखे खराब हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में खरीदी और खर्च के नियमों के बदलने के कारण कूलर की मरम्मत और नए पंखों की खरीदी अटक गई है। हालत यह है कि वार्डों में भर्ती अधिकांश मरीज स्वयं के खर्च पर या तो नया पंखा खरीकर अपने पलंग के सामने लगा रहे हैं। यह जहां-तहां से कूलर आदि की व्यवस्था कर वार्ड में लगा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले पंखे, कूलरों की मरम्मत आदि का काम अस्पताल स्तर से करा लिया जाता था, लेकिन इसके अधिकारी अब विभाग के पास नहीं है। इसलिए खराब कूलरों की मरम्मत और नए पंखे लगाने में देरी हो रही है।

- टेंडर लगा है एक महीने में खुलेगा
विभाग के मुताबिक अस्पताल के वार्डों में खराब हुए कूलर और पंखों की मरम्मत, नए उपकरणों की खरीदी के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। एक महीने के अवधि पूरी होने के बाद टेंडर खुलेंगे। इसके बाद ही पंखे कूलरों की मरम्मत आदि का काम होगा।

- खुले में पड़े मरीजों के परिजन
गर्मी से बेहाल मरीज के लिए किसी तरह पंखे कूलर आदि की व्यवस्था करने वाले मरीजों के परिजनों को अस्पताल के बाहर शेड के नीचे गुजर करना पड़ रहा है। यहां रात तो किसी तरह कट जाती है, लेकिन तेज गर्मी में टीन शेड के नीचे रहना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।

इनका कहना है
खरीदी की प्रक्रिया बदल गई हैं। हमारे टेंडर लगे हुए हैं। थोड़ा काम हम करा रहे हैं। जल्द ही खराब कूलर पंखों की मरम्मत करा देंगे।

डॉ. सुधीर विजयवर्गीय, सिविल सर्जन जिला अस्पताल नर्मदापुरम