21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में किसान की कलाकारी, 8 तरह के अनाज से बना दिया पीएम मोदी-ट्रंप का चित्र

PM Modi-Donald Trump photo:किसान ने भारत अमेरिका के बीच बेहतर रिश्ते कायम रखने और अनाजों का संरक्षण का संदेश दिया है।

2 min read
Google source verification
portrait of PM Modi and Trump

portrait of PM Modi and Trump

PM Modi-Donald Trump photo: अमेरिकी राष्ट्रपति के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के पहले ग्राम सुपरली निवासी किसान ने अनाज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चित्र बनाया है। इसके जरिए किसान ने भारत अमेरिका के बीच बेहतर रिश्ते कायम रखने और अनाजों का संरक्षण का संदेश दिया है।

इसके साथ सभी देशों के राष्ट्रअध्यक्षों को किसी पर भी परमाणु और न्यूक्लियर हमला नहीं करने व दुनिया में खेती किसानी को बढ़वा देने का संदेश दिया है।

15 दिन का लगा समय

जानकारी के मुताबिक सुपरली के किसान योगेन्द्र सोलंकी ने गेहूं, धान, सफेद तिल, खसखस, राजगिरा, अलसी, भगर और ज्वार के दानों से यह चित्र तैयार किए हैं। इसमें उन्हे 15 दिन का समय लगा है। किसान सोलंकी ने बताया दुनिया में परमाणु शक्ति बनने की होड़ लगी है। इससे हमेशा न्यूक्लियर और परमाणु हमले का खतरा मंडराता रहता है।

किसी भी देश पर इसका हमला हुआ तो इसका असर सभी देशों पर पड़ेगा। जानमाल के नुकसान के साथ अनाज का उत्पादन भी गिर जाएगा। यह त्रासादी दुनिया के लिए गंभीर हो जाएगी। भारत और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध हैं। मोदी और ट्रंप मिलकर दुनिया को परमाणु भय से मुक्त करें। सोलंकी ने पहले कई लोगों के चित्र अनाज से बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: एमपी में बनेगा नया 'कॉरिडोर', ली जाएगी 17 गांवों की जमीन


प्रधानमंत्री को ईमेल से भेजेंगे चित्र

सोलंकी ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल के जरिए चित्र भेजेंगे। इसके साथ दुनिया में अनाज संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपील करेंगे। देश की तरह दुनिया का हर देश कृषि को बढ़ावा दे।

सोशल मीडिया से ट्रंप को भेजेंगे चित्र

किसान सोलंकी अनाज से बने अमेरिकी राष्ट्रपति के चित्र को सोशल मीडिया के जरिए उनके पास भजेंगे। सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर लोगों को अमन शांति के साथ रहने और अनाज संरक्षण का संदेश देंगे। ताकि सभी को इसका लाभ मिले।