
Allegations of favoritism in selection of divisional kabaddi team, players protest
नर्मदापुरम. हरदा और टिमरनी में हुई संभाग स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में नर्मदापुरम के खिलाडिय़ों ने पक्षपात का आरोप लगाया है। मंगलवार को पवारखेड़ा स्थित सीएम राइज स्कूल में चयनित खिलाडिय़ों की सूची चस्पा की गई। जिसमें स्थानीय खिलाडिय़ों के नाम नदारद थे। जिसके बाद खिलाडिय़ों का गुस्सा फूट पड़ा। खिलाडिय़ों ने चयनकर्ताओं पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिले के खिलाडिय़ों का चयन संभागीय कबड्डी टीम के लिए हरदा और टिमरनी में 22 अगस्त को आयोजित किया गया था। रैसलपुर के रहने वाले कक्षा बारहवीं के छात्र व कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक पटेल उनके कोच राहुल तोमर ने बताया कि अभिषेक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टीम जीती भी। बावजूद इसके संभागीय चयनित खिलाडिय़ों की सूची में अभिषेक का नाम गायब हैं, जबकि उन खिलाडिय़ों के नाम शामिल हैं, जिनको पराजय का सामना करना पड़ा था। कोच राहुल तोमर ने बताया कि संभागीय टीम की सूची में ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो चयन में शामिल तक नहीं थे। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ोंं के साथ पक्षपात करना गलत है।
नर्मदापुरम संभाग का चयनित संभाग दल-
साहिल चौहान, आशुतोष राजपूत, सक्षम तिवारी, सागर सुंदरलाल, उत्तम कीर, हर्ष परदेसी, मयंक विश्वकर्मा, फरमान शाह, पृथ्वी बौरासी, रामानुज कमेडिया, मोहित यदुवंशी, लोकेश यदुवंशी, अतिरिक्त खिलाडिय़ों में आशीष कुमरे, रिसि सनखेरे शामिल हैं।
इनका कहना है...
हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम के खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। हमने नर्मदापुरम के खिलाडिय़ों की सूची चयन कमेटी हरदा को दी थी। चयन कमेटी ने संभागीय टीम का चयन किया है। समस्या यह है कि मान लीजिए क्रिकेट टीम है, उसमें सभी बॉलर तो नहीं रख सकते हैं। हम कोशिश करेंगे, कि खिलाड़ी को टीम में अतिरिक्त स्थान मिल जाए।
-मुकेश गोस्वामी, दल प्रबंधक नर्मदापुरम
Published on:
29 Aug 2023 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
