5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3200 रुपए में 100 किलो मिल रहा यहां बेस्ट बासमती चावल, आप भी खाकर हो जाएंगे खुश

जिस बासमती चावल का नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है, उस बासमती चावल की खेती मध्यप्रदेश में बंपर तरीके से हो रही है, सबसे अच्छी बात तो यह है कि यहां का बासमती चावल काफी सस्ता और अच्छा है, यही कारण है कि इसकी डिमांड भी देश विदेश में बढ़ती जा रही है, वर्तमान में ये चावल 20 रुपए किलो से लेकर 32 रुपए किलो तक बिक रहा है।

2 min read
Google source verification
3200 रुपए में 100 किलो मिल रहा यहां बेस्ट बासमती चावल, आप भी खाकर हो जाएंगे खुश

3200 रुपए में 100 किलो मिल रहा यहां बेस्ट बासमती चावल, आप भी खाकर हो जाएंगे खुश

नर्मदापुरम. प्रदेश में खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान में नर्मदापुरम जिला बासमती सुगंधित धान की पैदावार में पहले स्थान पर चल रहा है। इसलिए इसे छत्तीसगढ़ की तरह धान का कटोरा भी कहा जाने लगा है। यहां के बासमती का उत्पादन एवं उत्पादकता दोनों अन्य जिलों से ज्यादा है। जिले में कुल धान के रकबे 2 लाख 650 हैक्टेयर में से 1 लाख हैक्टेयर में किसान सिर्फ बासमती धान उगा रहे।


अच्छी पैदावार व अच्छे रेट से किसानों को आर्थिक फायदा मिल रहा है। इस धान को बड़ी कंपनियां भी सीधे किसानों एवं सप्लायर व्यापारियों से खरीदकर इसके ब्रांड के रूप में भी पैक्ड बासमती राइस बेच रही है। जिसे प्रदेश-देश में काफी पसंद किया जाता है। बड़ी फाइव स्टार होटलों एवं रेस्टोरेंट में भी इसकी खुशबू और स्वाद को लोग पसंद करते हैं।


बासमती धान के लिए जिले ने बनाई विशेष पहचान
नर्मदापुरम जिले ने सुगंधित बासमती धान के उत्पादन एवं उत्पादकता दोनों में ही संभाग व प्रदेश में विशेष पहचान बनाई है। जो कि प्रदेश में सर्वाधिक आंकी गई है। साधारण धान की तुलना में बासमती सुगंधित धान से किसानों को प्रति हैक्टेयर अच्छा उत्पादन मिल रहा है। मंडी एवं बाजार में यह बिकने के लिए आनी शुरू हो गई है।


बड़ी कंपनी करेगी धान की खरीदी

किसानों के लिए ये विशेष किस्म की धान इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी लागत प्रति हैक्टेयर साधारण धान के लगभग बराबर ही है। उत्पादन प्रति हैक्टेयर 40 क्विंटल निकल रही है। सामान्य धान से इसका रेट भी 1140 रुपए अधिक है। इससे प्रति हैक्टेयर आय भी 25 हजार 500 रुपए अधिक है। शुद्ध आय को भी देखें तो यह साधारण धान की तुलना में प्रति हैक्टेयर 24 हजार 875 रुपए ज्यादा है।


ऐसे समझे क्यों है बासमती खास...
साधारण बासमती सुगंधित
प्रति हैक्टे. उत्पादन लागत 46834 रुपए 47459 रुपए
प्रति हैक्टे. उत्पादन 50 क्विंटल 40 क्विंटल
प्रचलित विक्रय दर 2060 रुपए 3200 रुपए
कुल आय 110000रुपए 135500 रुपए
प्रति हैक्टे. शुद्ध आय 63166 रुपए 88041 रुपए
खरीदी की शुरुआत: पहले दिन 3104 रुपए क्विंटल में बिकी पूसा

अच्छी पैदावार व अच्छे रेट से किसानों को आर्थिक फायदा मिल रहा
आईटीआई रोड किनारे की जिला मुख्यालय वाली कृषि उपज मंडी में गुरुवार को दूज मुहूर्त का पूजन कर खरीफ उपज की खरीदी का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मप तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा सहित व्यापारीगण मौजूद रहे। दूज मुहूर्त का पूजन पं. सुनील भार्गव ने विधि-विधान से करवाया। इसके उपरांत नीलामी शुरू हुई। किसान ब्रजेश शर्मा ने धान पूसा अधिकतम दर 3104 रुपए क्विंटल की दर से बेची। कार्यक्रम में व्यापारी संघ अध्यक्ष राम नवलानी, अजय खन्ना, अमर सिंह राजपूत, बबलू राठौर, बीएल सोनिया एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।


नामी कंपनी खरीदती है बासमती
जिले में 16 राइस मिलें संचालित है। जिसमें दावत कंपनी बासमती सुगंधित धान को किसानों से प्राथमिकता के आधार पर मंडियों के जरिए खरीदती है। कंपनी की तरफ से भी खरीदी शुरू होने जा रही है। अच्छी क्वालिटी एवं खुशबू के कारण इसके रेट भी अच्छे मिलेंगे।


किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ
इस बार के खरीफ सीजन में भी धान के कुल रकबे की तुलना में बासमती सुगंधित धान जिले में 50 फीसदी उत्पादित हुई है। उत्पादन एवं उत्पादकता के मामले में नर्मदापुरम जिला प्रदेश में सर्वाधिक है। इस धान के रेट भी अच्छे हैं इसलिए उत्पादित किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जिले की 16 राइस मिलों व दावत जैसी बड़ी कंपनी इसे खरीदेगी। मंडियों में आवक भी शुरू हो गई है।
-जेआर हेडाऊ, उप संचालक कृषि नर्मदापुरम