5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल से नर्मदापुरम पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो संविधान बचाओ पद यात्रा

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद व कार्यकर्ताओं ने मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई की पूजा अर्चना

2 min read
Google source verification
भोपाल से नर्मदापुरम पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो संविधान बचाओ पद यात्रा

भोपाल से नर्मदापुरम पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो संविधान बचाओ पद यात्रा

नर्मदापुरम. भोपाल मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भोपाल से बुरहानपुर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो संविधान बचाओ पद यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को पदयात्रा नर्मदापुरम पहुंची। यहां सेठानी घाट पर विधायक मसूद और कार्यकर्ताओं ने मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई और पूजन किया। इस मौके पर विधायक मसूद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारें मौलिक अधिकारों का हनन कर एवं संविधान को तहस-नहस कर जनता में नफरत फैला रही है। आगामी 2023 में भाजपा को हटाकर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने मां नर्मदा से प्रार्थना की है कि वह भाजपा को सदृबुदिृध दे, ताकि देश-प्रदेश में आपसी सदभाव, अमन-चैन कायम रहे।

नर्मदापुरम में नहीं दिखता विकास- आरिफ मसूद
यात्रा लेकर नर्मदापुरम पहुंचे विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के बाजू में नर्मदापुरम की हालत ही खराब है। यहां विकास नाम की कोई चीज नहीं दिखाई देती। सेठानीघाट ही दुर्दशा का शिकार है। यहां स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए जालियां तक नहीं लगी हैं। वहीं प्रदेश में शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में शराबबंदी होनी चाहिए क्योंकि देश के नौजवान नशे की लत में बर्बाद हो रहे हैं। विधायक आरिफ मसूद ने इस दौरान भाजपा पर निशाना भी साधा और कहा कि भाजपा ने छलकपट से सत्ता हथियाई है। 2018 में भी जनता ने हमें चुना था, लेकिन इन लोगों ने हमारे कुछ बेइमान साथियों के साथ मिलकर सत्ता हथिया ली थी जिसका जवाब आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को देगी।

यह भी पढ़ें- मंत्रालय से चंद किमी. दूर अफसरों की नाक के नीचे इंजीनियर ले रहा था बड़ी रिश्वत, गिरफ्तार

बुरहानपुर के लिए हुए रवाना
विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में ये यात्रा बुरहानपुर जाकर राहुल गांधी का स्वगात कर समाप्त होगी। नर्मदापुरम से दोपहर बाद यात्रा बुरहानपुर के लिए रवाना हो गई। यात्रा में 130 सदस्य शामिल हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- स्तनपान वाले बयान पर कायम अफसर अशोक शाह, नेताओं को दी ये नसीहत