2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीडिया के नाम पर लाखों की वसूली, पुलिस में शिकायत व वीडियो वायरल करने की दे रहे धमकी

व्यापारी से दो लाख की वसूली करते धराए भोपाल के तीन मीडियाकर्मी, ब्लैकमेलिंग कर छह लाख की डिमांड

less than 1 minute read
Google source verification
media_bribe.png

ब्लैकमेलिंग कर छह लाख की डिमांड

सोहागपुर.नर्मदापुरम. कई मीडियाकर्मी खुल्लमखुल्ला ब्लेकमेलिंग पर उतर आए हैं. ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है. व्यापारी को पुलिस में झूठी शिकायत और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख की अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने तीन कथित पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

आरोपियों को सोहागपुर के जेएमएफसी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया - आरोपियों को सोहागपुर के जेएमएफसी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सोहागपुर निवासी मोहम्मद जकी अंसारी उर्फ जैकी ने इस संबंध में शिकायत की थी. अंसारी ने पुलिस को बताया कि पिपरिया का राजेश धाकड़ खुद को पत्रकार बताता है। उसने भोपाल के दो कथित पत्रकार वाजिद खान और पवन सोनी के साथ मिलकर मुझे फंसाया है। मुझसे दो लाख रुपए भी लिए हैं।

छह लाख की डिमांड, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी-
इन कथित मीडियाकर्मियों ने प्रार्थी से 6 लाख रूपए मांगे थे. व्यापारी की शोभापुर में शमा इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है. ये तीनों कथित पत्रकार वहां पहुंचे और फैक्ट्री की वीडियोग्राफी की। पूछने पर बोले कि तुमने और जितेंद्र पूर्विया ने चोरी का माल खरीदा है जिसकी रिपोर्ट पथरौटा थाना में दर्ज है। तीनों कथित पत्रकारों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. इसके साथ ही तीनों ने छह लाख रुपए की मांग भी की थी। तीनों कथित पत्रकारों की धमकी के बाद मैंने 2 लाख रूपए दे भी दिए. इसके बाद भी ये कथित पत्रकार मुझसे लाखों रूपए मांगते रहे. तब परेशान होकर पुलिस को शिकायत की.

Story Loader