5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खबर का असर…आरटीओ से दलाल हुए गायब, सफाई से चकाचक हुआ दफ्तर परिसर

-आरटीओ ने खबर को लिया संज्ञान में, दिए कर्मचारियों को निर्देश

less than 1 minute read
Google source verification
खबर का असर...आरटीओ से दलाल हुए गायब, सफाई से चकाचक हुआ दफ्तर परिसर

खबर का असर...आरटीओ से दलाल हुए गायब, सफाई से चकाचक हुआ दफ्तर परिसर

नर्मदापुरम. आरटीओ दफ्तर में काम कर रहे दो निजी कर्मचारी, बिना दलाल के नहीं होता काम शीर्षक से पत्रिका में छपी खबर का असर हुआ है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने इसे तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों को निर्देश दिए। इसके बाद से आरटीओ परिसर के सामने सिंचाई विभाग की जमीन पर टेबिल लगाकर बैठे एजेंट-दलाल भूमिगत हो गए। वहीं कार्यालय भवन परिसर के अंदर भी साफ-सफाई कर गुटका-पान के धब्बों को पानी से धोकर साफ किया गया। इसके बाद दफ्तर के अंदर नजारा चकाचक नजर आया। आरटीओ ने मुख्य सड़क किनारे टपो के बारे में भी राजस्व एवं पीडब्ल्यूडी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इन्हें भी हटवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

दिखा बदलाव, एक्शन में आईं आरटीओ
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं इसके सामने की कमियों, खामियों के बारे में संज्ञान लिए जाने के बाद समूचे आरटीओ कैंपस में बदलाव नजर आया। आरटीओ के एक्शन मूड में आने के बाद यहां कर्मचारी भी लॉन के बजाए अपनी शाखाओं में बैठकर काम करते दिखाई दिए। बाहर घूमने वाले एजेंट-दलाल भी लाइसेंस, फिटनेस-बीमा शाखा के कर्मचारियों के साथ नजर नहीं आए। हेल्प डेस्क भी सक्रिय दिखाई दी। दफ्तर अपने कार्यों से आने वाले लोगों को हेल्प डेस्क से बताया जा रहा था कि किस शाखा में कहां आवेदन प्रक्रिया करनी है।
.


परिसर में पौधरोपण की भी बनाई योजना
आरटीओ निशा चौहान ने बताया कि समूचे को कार्यालय भवन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए समय-समय पर कर्मचारियों को निर्देश दिए जाते हैं। हाल ही में उन्होंने खुद निरीक्षण कर जहां गंदगी-कचरा था उसे साफ करवाया है। जल्द ही परिसर में पौधरोपण भी कराया जाएगा।