15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने की बात पर शुरु हुआ विवाद, बदमाशों ने चाकू से गोदकर की हत्या

Itarsi News : युवक की हत्या महज ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर शुरु हुए विवाद में की गई है। देखते ही देखते हालात इस कदर बिगड़े कि, हमलावरों ने चाकू से 7-8 वार किए है।

less than 1 minute read
Google source verification
Itarsi News

ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने से शुरु हुए विवाद में हत्या (Photo Source- Patrika)

Itarsi News :मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत आने वाले इटारसी के झुग्गी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, युवक की हत्या महज ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर शुरु हुए विवाद में की गई है। मृतक की पहचान भाट मोहल्ला निवासी बंटा उर्फ जयदीप भाट के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या पेट में 7 से 8 चाकू के वार करके की गई है।

पुलिस के अनुसार, ये वारदात रात करीब 12 बजे के आसपास उस समय घटी, जब जयदीप अपनी बहन के मकान का सामान भरवा रहा था, तभी वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर उसका मनोज राजपूत से विवाद हो गया। शुरुआती कहासुनी और मारपीट जल्द ही हिंसक रूप ले गई।

पेट में किए चाकू के 7 से 8 वार

आरोप है कि, मनोज राजपूत अपने तीन साथियों के साथ जयदीप को न्यास कॉलोनी के नाले के पास ले गया। वहां उस पर चाकू से 7-8 वार किए गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

संदिग्धों से पूछताछ में जुटी पुलिस

मामले को लेकर इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने का कहना है कि, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।