नर्मदापुरम

15 करोड़ की लागत से पक्के होंगे नाले, बनाई जाएगी रिटर्निंग वॉल

MP News: 15 करोड़ की लागत से ये नाले पक्के होंगे। नालों को पक्का करने के साथ ही 2 जगह एक तरफ रिटर्निंग वॉल का निर्माण किया जाएगा।

2 min read
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News: एमपी के नर्मदापुरम में नगर पालिका शहर के 7 नालों को पक्का करने जा रही है। लगभग 15 करोड़ की लागत से ये नाले पक्के होंगे। नालों को पक्का करने के साथ ही 2 जगह एक तरफ रिटर्निंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। इनमें आदमगढ़ पुलिया से भोपाल तिराहे तक नाले को पक्का किया जाएगा।

वहीं पीली खंती से नर्मदा विहार कालोनी तक जाने वाले नाले को पक्का करने सहित अन्य नालों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही नारायण नगर में पक्के बने नाले में शेष रह गए काम भी पूरे होंगे। ये सभी काम बारिश के बाद शुरू होंगे।

ये भी पढ़ें

कलेक्टर का आदेश, भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्‌टी घोषित

बारिश के दौरान बेहतर होगी निकासी

अभी शहर के मुख्य नाले कच्चे होने से बारिश के दौरान पानी निकल नहीं पाता है। इस वजह से नारायण नगर, नर्मदा विहार कालोनी, आदमगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव होता है। नाला कच्चा होने से किनारों पर हर साल कटाव हो रहा है, इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब नाले पक्के होने से बारिश के दौरान निकासी बेहतर होगी वहीं स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

नाला पक्का करने के साथ होंगे दूसरे काम

निर्माण कार्यों में वार्ड 21 में हर्षित नगर से रसूलिया प्रताप नगर तक नाला निर्माण होगा। बांकेबिहारी कॉलोनी से अग्निहोत्री फॉर्म तक नाला निर्माण किया जाएगा। अग्निहोत्री फॉर्म से नारायण नगर पुलिया तक दोनों ओर रिटर्निंग वॉल बनेगी। पीली खंती से नर्मदा विहार कालोनी तक नाला निर्माण किया जाएगा। चंद्रमुखी मंदिर से रॉयल केमिस्ट तक नाला निर्माण होना है।

आदमगढ़ रेलवे पुलिया से भोपाल चौराहे तक नाले के दोनों ओर रिटर्निंग वॉल बनाई जाएगी। नारायण नगर पुलिया में नाले के एक तरफ रिटर्निंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। नारायण नगर पुलिया से आदमगढ़ पुलिया तक एक तरफ की रिटर्निंग वॉल का निर्माण होगा। वहीं नारायण नगर पुलिया से पुराना आशियाना तक भी नाला निर्माण किया जाएगा।

नालों को पक्का किया जा रहा है जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर हो। नालों के पक्का होने से स्थानीय लोगों को जलभराव से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।- नीतू यादव, नपाध्यक्ष

ये भी पढ़ें

नगर निगम ने बढ़ाए ‘सुलभ शौचालय’ के रेट, 6 नहीं अब देने होंगे 10 रुपए

Published on:
17 Jul 2025 05:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर