
बिग ब्रेकिंग: भोपाल जा रही नंदन ट्रेवल्स ट्रक में घुसी, ड्राइवर फसा, दर्जनों यात्री घायल
नर्मदापुरम. छिंदवाड़ा से भोपाल जा रही नंदन ट्रेवल्स की स्लीपर बस बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चलते ट्रक में जा घुसी। हादसा गडरिया नाले के ऊपर बुदनी घाट में हुआ। इस दौरान ड्राइवर बस में ही फंस गया। उसे निकालने में लोगो को मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घण्टे बाद भी ड्राइवर को नहीं निकाला जा सका था। टक्कर इतनी तेज थी कि बस एमपी22 पी 7101 ट्रक से टकराने के बाद करीब 50 मीटर तक पीछे आकर रेलिंग से टकराकर रुक गई। घायल यात्रियों को बुदनी एवं इसके बाद नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
गेहूं से भरी टै्रक्टर-ट्रॉली फुदना नदी के पुल से गिरी, अनाज-वाहन को नुकसान
सेमरीहरचंद.स्टेट हाईवे मेनरोड फुदना नदी के पुल से मंगलवार सुबह गेहूं से ओवरलोड टै्रक्टर-ट्राली एक्सल टूटने से नीचे जा गिरी। गेहूं की बोरियों सहित वाहन को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। बताया गया कि आज तड़के रायसेन के बकतरा से गेहूं भरकर लाया जा रहा था। फुदना नाले पर बने पुल पर एक्सल टूट जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया एवं ट्राली में भरे करीब 120 से भी ज्यादा बोरिया समेत पलट गया। बोरियों से गेहूं बिखरकर खराब हो गया। गनीमत रही कि ट्राली पर कोई भी व्यक्ति ऊपर नहीं बैठा हुआ था वरना कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी। ट्रैक्टर मालिक लक्ष्मी नारायण साहू बकतरा ने बताया कि वह गडरवास के तोरण सिंह ठाकुर का गेहूं भरकर पिपरिया ले जा रहे थे। इसी दौरान उक्त दुर्घटना हुई है। स्थानीय व्यापारी की सहायता से दूसरे ट्रैक्टर में लोड करा कर पिपरिया भेजा गया। कोई भी व्यक्ति घायल या चोटिल नहीं हुआ है
हाईवे के मोड़ पर नहीं सुधार, शहर के बीचोबीच हादसे का डर
सोहागपुर. शहर के बीचोंबीच गौतम वार्ड के समीप स्टेट हाईवे पर तीखा मोड़ है। पुराने आइसेक्ट कंप्यूटर सेंटर के सामने के इस तीखे मोड़ पर पानी भरने के कारण हमेशा ही दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लंबे समय से नागरिक इस मोड़ पर सुधार की अपेक्षा कर रहे हैं। स्थानीय शासन के प्रयास भी सफल नहीं हुए हैं। लोगों ने बताया कि बरसात, दुकानों, मकानों एवं व्हीकल वाशिंग सेंटर से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जिसके कारण आते जाते वाहनों से कीचड़ तो उछलता ही है, साथ ही धीरे-धीरे हाईवे गड्ढे में तब्दील हो रहा। दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही। नगर निकाय पानी की निकासी के लिए कच्ची नाली बनाकर कई बार प्रयास कर चुका है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया है। मोड़ की पुलिया का ही चौड़ीकरण हुआ है, इससे जुड़ी पिचिंग क्षेत्र को पर्याप्त रूप से सड़क से नहीं जोड़ा गया है। पूर्व में भी यहा
नंबर नहीं देने पर लड़की से मारपीट
नर्मदापुरम. खोजनपुर में घर के सामने आशिफ बेग ने एक लड़की से उसका मोबाइल फोन नंबर मांगा। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। इधर, पंकज सिंह राठौर निवासी सिवनीमालवा बायपास नर्मदा अस्पताल के पास ने कच्ची कैरी मांगने पर से हुए विवाद में फरियादी आशीष एवं उसकी मां सुशीला निवासी महाराणा प्रताप नगर वार्ड 24 के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
दो युवकों के कब्जे से अवैध शराब जब्त
नर्मदापुरम. कोतवाली पुलिस ने बीटीआई रोड ज्ञानोदय छात्रावास के सामने से मुखबिर की सूचना पर अंकित उर्फ अजय शर्मा निवासी खेड़ापति माता मंदिर के पास बीटीआई, दुर्गाप्रसाद उर्फसागर संतोरे निवासी लश्कर चौक ग्वालटोली के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 40 क्वार्टर सहित एक बाइक जब्त की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
Published on:
12 Apr 2023 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
