7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतपुड़ा के जंगल में पहुंचे 13 प्रदेश के 80 पक्षियों के जानकार

नर्मदापुरम. वन्य प्राणियों के लिए देश दुनिया में प्रसिद्ध सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अब पक्षियों की प्रजातियों को भी पहचाना जाएगा। 10 फरवरी से नर्मदापुरम से छिंदबाड़ा जिले की सीमा तक फैले एसटीआर में वर्र्ड सर्वे शुरू किया गया है। पक्षियों की प्रजातियों की पहचान करने के लिए देशभर के 13 प्रदेशों से 80 जानकार जंगल में पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

jitendra verma

•

Updated: 10 Feb 2023, 9:08 PM IST

सतपुड़ा के जंगल में पहुंचे 13 प्रदेश के 80 पक्षियों के जानकार

वन्य प्राणियों के लिए देश दुनिया में प्रसिद्ध सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अब पक्षियों की प्रजातियों को भी पहचाना जाएगा। 10 फरवरी से नर्मदापुरम से छिंदबाड़ा जिले की सीमा तक फैले एसटीआर में वर्र्ड सर्वे शुरू किया गया है। पक्षियों की प्रजातियों की पहचान करने के लिए देशभर के 13 प्रदेशों से 80 जानकार जंगल में पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सतपुडा के जंगलों में बीते वर्ष तक 269 प्रजातियों के पक्षी मिले थे। इस साल कितने नए पक्षी जंगल में आए हैं। इसका सर्वे करने के लिए राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड़, चंडीगढ, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित 13 प्रदेशों के जानकार एसटीआर पहुंचे हैं। इनकों जंगल में वन चौकियों और टावरों पर बनाए गए 40 कैंपों में ठहराया गया हैं। शुक्रवार को भोजन के बाद दोपहर को सभी दलों को अपने-अपने स्थानों पर रवाना कर दिया गया है। प्रत्येक टीम में दो पक्षी विशेषज्ञ एक वन कर्मी को शामिल किया गया है।

आज सुबह 6 बजे से शुरू होगा सर्वे
पक्षी विशेषज्ञों की टोलियां शनिवार सुबह 6 बजे से सतपुड़ा के अलग-अलग क्षेत्रों में पक्षियों का सर्वे करेंगी। प्रत्येक टीम को सर्वे किट भी दी गई है। इसमें सभी जानकारी के साथ एसटीआर का पूरा नक्शा है। इसे देखकर विशेषज्ञ जंगल भ्रमण करेंगे। सर्वे रविवार शाम तक चलेगा

सोमवार को मढई में इकटठा होगी जानकारी
जंगल सर्वे करने गई टीमें सोमवार को मढई पहुंचेंगी। यहां सभी टीमों को डेटा तैयार होगा। इसमें प्रत्येक टीम के सदस्य के नाम के साथ पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।

एसटीआर में पक्षियों का यह छटवां सर्वे
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पक्षियों का यह छठवां वल्र्ड सर्वे है। इसके पहले पांच सर्वे में लगातार पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिली है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में हुए पांचवें वर्ड सर्वे में 269 प्रजातियों के पक्षियों को देखा गया था।

354 विशेषज्ञों ने किए थे आवेदन
सतपुडा में वर्ड सर्वे करने के लिए देशभर से 354 विशेषज्ञों ने आवेदन किए थे। इसमें छटनी करने के बाद एसटीआर ने 80 विशेषज्ञों का चयन किया था। इन्हें जंगल में भेजा गया है। इनके साथ एसटीआर के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को भी लगाया गया है।

इनका कहना है

13 प्रदेश के 80 विशेषज्ञों के साथ एसटीआर की टीम रवाना हो गई है। सोमवार को टीमें वापस आकर मढई में अपनी पूरी जानकारी दर्ज कराएंगी। इस बार पक्षियों की नई प्रजातियां मिलने संभानाएं हैं।
संदेश महेश्वरी, एसडीओ सोहागपुर