
JCB starts work on permanent construction on archeological, municipal and revenue land, displacement process will be completed in two days
नर्मदापुरम.पुरातत्व, नगरपालिका और राजस्व की जमीन पर कच्चे और पक्के मकान बनाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की। बड़ी पहाडिय़ा इलाके में बने पक्के मकान को धराशायी किया गया। इसके अलावा कच्चे मकान बनाकर रह रहे लोगों को खोजनपुर डोंगरवाड़ा रोड पर स्कूल के पास शिफ्ट किया जा रहा है। अतिक्रमण करके रह रहे लोगों को तीन दिन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मामले में पत्रिका ने लगातार खबरें प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था।
प्रशासन ने दिया था नोटिस-
आदमगढ़ पहाडिय़ा के आसपास नगरपालिका, राजस्व और पुरातत्व विभाग की जमीन पर 86 लोगों ने अवैध कब्जा करके कच्चे-पक्के मकान व टपरिया बना ली। जिन्हें प्रशासन ने हटाने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर नोटिस दिया था। प्रशासन ने यहां रह रहे लोगों के व्यवस्थापन के लिए नर्मदापुरम से 6.5 किमी दूर खोजनपुर डोंगरवाड़ा रोड पर स्कूल के पास स्थान चयन किया है।
0.688 हेक्टेयर में कब्जा-शासकीय भूमि खसरा नंबर 41 रकबा 0.688 हेक्टेयर में अवैध कब्जा कर कच्चा मकान, टपरिया आदि बनाकर अतिक्रमण किया गया है। जिसके संबंध में पूर्व में भूमि रिक्त करने के लिए कहा गया था। वर्तमान में उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश में शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे।
पुरा संपदा को खतरा-
देशभर में शैलचित्रों के लिए मशहूर नर्मदापुरम की आदमगढ़ पहाडिय़ों का सौंदर्य देखने हर साल हजारों पर्यटक देश भर से आते हैं। आदमगढ़ पहाडिय़ा के 18 शेल्टरों (शैलाश्रय) में शैल चित्र बने हुए हैं। जिसकी सुरक्षा के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने अपने सीमा क्षेत्र में लोहे के तार की फेंसिंग करवाई थी, जिसे शरारती तत्वों ने जगह-जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुरातत्व विभाग ने पूर्व में अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन को पत्र लिखा था। जिसमें बताया गया था कि पहाडिय़ा के आसपास कब्जा होने से पुरा संपदा को खतरा है।
इनका कहना है...व्यवस्थापन के लिए खोजनपुर डोंगरवाड़ा रोड पर स्थान चयन किया है। सभी को जगह दिखा दी है। अगले दो-तीन दिन में विस्थापन कर लेंगे।
-डॉ. बबीता राठौर, तहसीलदार नर्मदापुरम
नपा और प्रशासन के अमले के साथ बड़ी पहाडिय़ा इलाके में अतिक्रमण हटाया गया। पूर्व में इन्हें नोटिस दिए जा चुके थे।-नवनीत पांडेय, सीएमओ नपा
Published on:
08 Sept 2023 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
