30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भतीजे के साथ बकरी चराने गया था 50 वर्षीय युवक, ऐसा क्या हुआ कि परिजन हो गए परेशान, देखें वीडियो

- प्रशासनिक अमले ने संभाला मोर्चा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 4 Feb 2023, 11:40 PM IST

भतीजे के साथ बकरी चराने गया था 50 वर्षीय युवक, ऐसा क्या हुआ कि परिजन हो गए परेशान, देखें वीडियो

भतीजे के साथ बकरी चराने गया था 50 वर्षीय युवक, ऐसा क्या हुआ कि परिजन हो गए परेशान, देखें वीडियो

नर्मदापुरम/संजय नगर ग्वालटोली में भोपाल से रिश्तेदारी में आया प्रकाश डांगी (50) बकरी चराते समय एमपीयूडीसी के निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की। सूचना के बाद मौके पर नगरपालिका, कोतवाली पुलिस सहित होमगार्ड-एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सर्चिंग अभियान शुरू किया गया जो रात तक चलता रहा। कोतवाली टीआई विक्रम रजक ने बताया डूबने वाले प्रकाश की खोजबीन जारी है। वह भोपाल से संजय नगर ग्वालटोली में रिश्तेदार राजू नांदी के यहां मेहमानी में आया था। भतीजे के साथ भोपाल तिराहे के आगे बकरी चराने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में डूब गया।

पानी खाली कराकर तलाश रहे
होमगार्ड कमांडेंट राजेश जैन ने बताया डूबने वाले की तलाश करने के लिए एक स्पेशल टीम लगी है। इसमें एसडीआरएफ के सदस्य भी शामिल हैं। लोहे के सरियों-राडों से व्यक्ति को खोजने में परेशानी आ रही है। नगरपालिका से पंपिंग मशीन बुलाकर पानी खाली करवाया जा रहा है।

यह लापरवाही आ रही सामने
मामले को लेकर नगरपालिका की लापरवाही होना बताई जा रही है। क्योंकि नपा की तरफ से बनवाए जा रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम लंबे समय से बंद है। ठेका कंपनी ने बेसमेंट-नींव के लिए 60*60 का गहरा गड्ढा खोदा था। इसमें लोहे के सरिए के जाल भी बिछाए थे। इसके बाद बीच में काम बंद कर गड्ढे को खुला छोड़ दिया है।