नर्मदापुरम

MP Election 2023: नेताओं पर भारी ‘नोटा’ (NOTA)

पिछली बार कुछ प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले, नर्मदापुरम जिले में चौथे नंबर पर था...

2 min read

विधानसभा चुनाव में हर बार मुख्य प्रतिद्वंदी दल भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में होते हैं। लेकिन ज्यादातर उम्मीदवार नोटा तक का मुकाबला नहीं कर पाते। 2018 विधानसभा चुनाव में नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभा में ऐसे कई नेता चुनाव मैदान में रहे। जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले। चारों विधानसभाओं में नोटा नंबर चार पर रहा था। वहीं बैतूल जिले में विधानसभा चुनाव में नोटा का प्रभाव रहा। यहां पर सबसे ज्यादा नोटा की बटन भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने उपयोग किया था। इसी प्रकार हरदा जिले में हरदा विधानसभा में नोटा तीसरे और टिमरनी विधानसभा में नोटा चौथे नंबर पर आया था। इस बार भी चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के सामने जनता को मनाना आसान नहीं होगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार नोटा को नंबर चार से निचले पायदान पर पहुंचाने में उम्मीदवार कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

होशंगाबाद विधानसभा
- डॉ. सीतासरन शर्मा - भाजपा - 82216
- सरताज सिंह - कांग्रेस - 66999
- जितेंद्र सिंह राठौर - सपाक्स पार्टी - 1553
- नोटा - 1369

नोटा से कम वोट पाने वाले नेता : विनोद लोंगरे, मुकेश बाबू अहिरवार, मंजूलता जाट, एस अवस्थी, किन्नर पांची देशमुख, पंडित दिनेश चतुर्वेदी, पी. कैलाश सोनकिया, सरजेराओ सहारे, कृष्ण मोहन पटेल, आरपी मगरैया, धनीराम चटक।

सोहागपुर विधानसभा
- विजयपाल सिंह - भाजपा - 87488
- सतपाल पलिया - कांग्रेस - 76071
- रामेश्वर प्रसाद मौर्य - गौंडवाना गणतंत्र पार्टी -4207
- नोटा - 2618

नोटा से कम वोट पाने वाले नेता- शाविर शाह, यशवंत सिंह मीना, ठाकुर हीरालाल, मुकेश तिवारी, रामेश्वर अहिरवार, जीवन सिंह उइके, भगवान सिंह, भगवान दास, ठाकुर गणेश सिंह, देवेंद्र कुमार।

सिवनीमालवा विधानसभा

- प्रेमशंकर वर्मा - भाजपा - 88022
- ओमप्रकाश रघुवंशी - कांग्रेस - 76418
- लक्ष्मण सिंह परते - गौंडवाना गणतंत्र पार्टी - 9682
- नोटा 3897

नोटा से कम वोट पाने वाले नेता- राममोहन गौर, मेघराज गुलदार, राजश्री शंकर सिंह, फागराम, बदामीलाल भागीरथ, उमाशंकर चंद्रायन, दीपक अश्वारे, बदामीलाल, गोपाल कृष्ण यदुवंशी, दिनेश कटारे, भारतीय नरेंद्र रघुवंशी।

पिपरिया विधानसभा
- ठाकुरदास नागवंशी - भाजपा - 84521
- हरीश बैमन- कांग्रेस - 66391
- नन्हेलाल रोहर - गौंडवाना गणतंत्र पार्टी - 5353
नोटा - 3842

नोटा से कम वोट पाने वाले नेता- ब्रजेश आर्य, संजय कोरी, कधोरीलाल गोलिया, संजय अहिरवार, महेंद्र कुमार बेलवंशी, रामलाल मेहरा।

हरदा में तीसरे, टिमरनी में चौथे नंबर पर रहा नोटा
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में नोटा हरदा विधानसभा में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं टिमरनी में यह चौथे स्थान पर रहा। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 5 साल पहले विस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के के बीच रहा। हरदा विधानसभा में इस चुनाव में 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे। इसमें नोटा तीसरे नंबर पर रहा। नोटा को 3110 वोट मिले। इसी सला टिमरनी विधाससभा सीट के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां नोटा को 4048 वोट मिले। यहां नोटा सर्वाधिक वोट लेने में चौथे नंबर पर रहा। बाकी निर्दलियों को इससे कम वोट मिले।

बैतूल में सबसे ज्यादा भैंसदेही में उपयोग
2018 के विधानसभा चुनाव में बैतूल की पांचों सीटों पर 24127 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया था। इसमें भैंसदेही विस में सबसे ज्यादा 7948, बैतूल में 4635, मुलताई में 2921, आमला 3081, घोड़ाडोंगरी में 5542 मतदाताओं ने नोटा को पसंद किया था।

Updated on:
04 Nov 2023 11:22 am
Published on:
04 Nov 2023 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर