
फोटो- पत्रिका
MP News: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में लगातार हो रही बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से 9 जुलाई को छुट्टी घोषित कर दी गई है। बता दें कि, 8 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई थी।
नर्मदापुरम जिले में जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए शासकीय/अशासकीय/नवोदय/सी.बी.एस.ई./ केन्द्रीय बोर्ड से संबद्ध समस्त प्राथमिक माध्यमिक हाईस्कूल हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 9 जुलाई को केवल विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाती है। यदि किसी बोर्ड से कोई परीक्षाएं पूर्व से निर्धारित हैं तो वह यथावत संचालित होंगी।
इस दौरान सभी शिक्षक शाला का नामांकन, छात्रवृत्ति एवं अन्य जानकारियों को एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे।
बरगी डैम से छोड़े गए पानी और ऊपरी इलाकों में हो रही बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर काफी तेजी बढ़ रहा है। हालांकि, अभी सेठानी घाट पर नर्मदा नदी खतरे के निशान से 17 फीट नीचे है।
Updated on:
8 Jul 2025, 7:22 PM IST
Published on:
8 Jul 2025, 7:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.