15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के बड़े प्राइवेट बैंक ने नीलाम कर दिया महिला का ‘सोना’, थाने में शिकायत दर्ज

MP News: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी-मालवा में आईसीआईसीआई बैंक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी-मालवा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम बिसोनी कला की निवासी करिश्मा लोवंशी ने आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच के खिलाफ के शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि बैंक ने बिना जानकारी दिए उनके सोने को गिरवी रखकर नीलामी कर दी।

दरअसल, पीड़िता के सोने की बैंक ने 29 जुलाई को नीलामी कर दी। जब करिश्मा को नीलामी की जानकारी मिली तो वह बैंक पहुंची और बैंक मैनेजर से पूरे मामले पर बात की, लेकिन बैंक प्रबंधक की ओर से उनकी बात नहीं सुनी गई। करिश्मा ने मीडिया को बताया कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से गोल्ड लोन लिया था। जिसके बदले उन्होंने 2 जोड़ी पांचाली गिरवी रखी थी। बैंक की ओर से पीड़िता को कोई लोन की अवधि नहीं बताई गई। साथ ही नीलामी के पहले न तो अंतिम नोटिस और न कोई चेतावनी पत्र।

पीड़िता ने परेशान होकर थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने परेशान होकर सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।