22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल, हरिद्वार की तरह इस राज्य में बनेगी नक्षत्र वाटिका

'नक्षत्र वाटिका' के लिए माखन नगर के गूजरवाड़ा गांव का चयन किया गया है। यहां करीब एक एकड़ भूमि में नक्षत्र वाटिका बनाई जाएगी। जिस पर करीब 8 लाख 44 हजार रुपए खर्च होंगे।   ताजमहल, हरिद्वार की तरह यहां बनेगी नक्षत्र वाटिका

2 min read
Google source verification
ताजमहल, हरिद्वार की तरह इस राज्य में बनेगी नक्षत्र वाटिका

ताजमहल, हरिद्वार की तरह इस राज्य में बनेगी नक्षत्र वाटिका

नर्मदापुरम. ताजमहल और हरिद्वार की तरह नर्मदापुरम में भी 'नक्षत्र वाटिका' बनाई जाएगी। इसके लिए माखन नगर के गूजरवाड़ा गांव का चयन किया गया है। यहां करीब एक एकड़ भूमि में नक्षत्र वाटिका बनाई जाएगी। जिस पर करीब 8 लाख 44 हजार रुपए खर्च होंगे।
वाटिका को आध्यात्मिक रूप से तैयार किया जा रहा है। जिसमें 27 नक्षत्र के पौधे, 12 राशियों के पौधे, 9 ग्रहों के पौधे जो ग्रह नक्षत्र के पूजनपाठ के काम आते हैं, वे सभी रोपे जाएंगे। इसके अलावा औषधीय महत्व के पौधे भी लगाए जाएंगे।
नक्षत्र वाटिका बनाने का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण को बचाकर सभी के लिए आध्यात्मिक क्षेत्र विकसित करना है, जो संस्कृति एवं पर्यटन को जोड़ेगा।
धार्मिंक गं्रथों और पुराणों में उल्लेख
वनवास काल में भगवान राम की पंचवटी का उल्लेख भी ग्रंथों में मिलता है। शास्त्रों में वृक्षों के बारे में कहा गया है कि एको वृक्षों दशपुत्र समो भवेत अर्थात एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। पुत्र से तो कभी निराशा भी हो जाती है, लेकिन वृक्षों से कभी निराशा नहीं हो सकती। विष्णु पुराण और पदम् पुराण में तो पेड़ पौधों में जीवन माना गया है।
एक्सपर्ट व्यूआयुर्वेद और वनस्पतियों का मानव जीवन पर आदिकाल से महत्व रहा है। फल, तना, फूल, पत्ता और जड़ को पंचांग कहा जाता है। जिनसे कई असाध्य बीमारियों का भी उपचार होता है। राशियों पर भी पेड़-पौधों का प्रभाव पड़ता है। इनसे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
पं. विकास शर्मा, ज्योतिषाचार्य
जानिए किस नक्षत्र का कौनसा पौधा है
अश्विनी
केला, आक, धतूरा
भरणी
केला, आंवला
कृत्तिका
गूलर
रोहिणी और पूर्वाषाढ़ा
जामुन
मृगशिरा
खैर
आद्र्रा
आम, बेल
पुनर्वसु
बांस
पुष्य
पीपल
आश£ेषा
नाग केसर, चंदन
मघा
बरगद
पूर्वाफाल्गुनी
ढाक
उत्तराफाल्गुनी
पाकड़
हस्त और ज्येष्ठा
रीठा
चित्रा
बेलवृक्ष
स्वाति
अर्जुन
विशाखा
नीम
अनुराधा
मौलसिरी
मूल
राल
उत्तराषाढ़ा
कटहल
श्रवण
आक
धनिष्ठा
शमी, सेमर
शतभिषा
कदम्ब
पूर्वाभाद्रपद
आम
उत्तराभाद्रपद
सोनपाठा
रेवती
महुआ
12 राशियों के मुताबिक पौधे
मेष, वृश्चिक : खैर
वृष, तुला : गूलर
मिथुन : आपमार्ग
कर्क : पलाश
सिंह : आक
कन्या : आपामार्ग
धनु, मीन : पीपल
मकर, कुंभ : शमी
9 ग्रहों के अनुसार वृक्ष
सोम : पलाश
मंगल : खैर
बुध : आपमार्ग
वृहस्पति : पीपल
शुक्र, सूर्य : गूलर
शनि : शमी
राहू : दूर्वा
केतु : कुश
चार महीने में नक्षत्र वाटिका बनकर तैयार हो जाएगी
&माखननगर के गूजरवाड़ा में नक्षत्र वाटिका बनाई जा रही है। ले-आउट के बाद काम शुरू हो गया है। अगले 4 महीने में नक्षत्र वाटिका बनकर तैयार हो जाएगी।
मनोज सरियाम,
जिला टीकाकरण अधिकारी