
20 करोड़ रुपए में बनेगा 5 किलोमीटर लंबा नर्मदालोक कॉरिडोर, पैसा स्वीकृत
धार्मिक, अध्यात्म और इतिहास के वैभव को अपने में समेटे नर्मदापुरम को स्मार्ट स्वरूप देने की कवायद की जा रही है। नर्मदालोक कॉरिडोर में घाटों के विस्तार के साथ नगर में धार्मिक वैभव को दर्शने वाले निर्माण भी किए जाएंगे। योजना को मूर्तरूप देने के लिए 20 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।
धार्मिक स्मार्ट सिटी कैसे होगी, इसके लिए डीपीआर बनाने के लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाल दिए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड को आधुनिक बनाने के लिए भी 2.50 करोड़ की राशि दी गई है। यह दोनों घोषणाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को नर्मदा जयंति के कार्यक्रम में सेठानी घाट पर बने जलमंच से की थी। इसकी राशि हाल ही में नगर पालिका को दी गई है। जानकारी के मुताबिक नर्मदापुरम के सेठानी घाट को धार्मिक आध्यात्मिक नगरी में स्मार्र्ट स्वरूप दिया जाना है। इसके लिए खर्राघाट से गोदरी घाट तक लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में नर्मदालोक कॉरिडोर का निर्माण होना है। शासन ने मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा संस्कृति विभाग से विलोपित कर नगरीय प्रशासन विभाग के पास भेजी थी। इसके बाद यहां से 20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। कॉरिडोर निर्माण की डीपीआर बनाने के लिए ठेकेदार कंपनी से सर्वे आदि कराया जाएगा। नर्मदा लोक कॉरिडोर में सेठानी घाट भी विकसित होगा।
जानकारी के मुताबिक इसके लिए नर्मदा के नाम से पार्क बनाए जाएंगे। सड़कों का नामकरण, जगह-जगह फव्वारें लगाना, दीवारों पर नर्मदा के संस्कृति और सभ्यता को दिखाने वाले चित्रों का निर्माण, नर्मदा किनारे के मंदिरों का विकास, संरक्षण के साथ जीर्णोद्धार किया जाना है। नगर पालिका के मुताबिक दो से तीन महीने में डीपीआर तैयार हो जाएगी। इसके बाद कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
आमजन के साथ जनप्रतिनिधियों की राय लेगा प्रशासन
नर्मदालोक कॉरिडोर और धार्मिक स्मार्ट सिटी के निर्माण करने के लिए जिला प्रशासन की विशेष कमेटी, नगर पालिका , जनप्रतिनिधियों और शहर के अमजनों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। लोगों ने शहर के धार्मिक वैभव कैसे दिखाया जाए। इसपर राय ली जाएगी।
20 करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। इसमें नर्मदापुरम के धार्मिक वैभव को श्रद्धालुओं के सामने लाना है। इसके लिए अलग अलग निर्माण कार्य कराए जाएंगे। नर्मदा पार्क, सड़क, दीवार लेखन आदि होगा।
-सोजान सिंह रावत, अध्यक्ष नर्मदालोक निर्माण कमेटी नर्मदापुरम
Published on:
09 Aug 2023 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
