30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले अतिक्रमण हटाया अब शहर के 6 चौराहों पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू

सौंदर्यीकरण करने नपा ने बनाई योजना, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 20 Jan 2023, 12:15 AM IST

पहले अतिक्रमण हटाया अब शहर के 6 चौराहों पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू

पहले अतिक्रमण हटाया अब शहर के 6 चौराहों पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू

नर्मदापुरम/नगर पालिका का अमला शहर की सड़कों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटा रहा है। साथ ही लोग दोबारा अतिक्रमण न करें इसके लिए अतिक्रमण हटाने के बाद सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। इसके तहत पानी की टंकी तिराहे पर रोटरी बनाई जा रही है। साथ ही लाडली लक्ष्मी पथ पर पर भी पेबल ब्लॉक लगने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही नगर पालिका ने शहर के सर्किट हाउस चौराहा, सर्किट हाउस घाट, बीएसएनएल चौराहा, नेहरू पार्क लाइब्रेरी, नेहरू पार्क के समाने व नर्मदा कॉलेज चौराहा के सौंदर्यीकरण की भी योजना बनाई है। गुरुवार को नपाध्यक्ष नीतू यादव, सीएमओ नवनीत पांडे सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों को जायजा लिया। साथ ही सौंदर्यीकरण के आगामी कामों की योजना पर चर्चा की।

ओवरब्रिज तिराहे से हटाया अतिक्रमण
गुरुवार शाम प्रशासन के अमले ने ओवरब्रिज तिराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ओवरब्रिज के सामने सड़क किनारे रखे टपों, ठेलों सहित अन्य सामग्री को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीओपी पराग सैनी, तहसीलदार शैलेन्द्र बड़ोनिया, सीएमओ नवनीत पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।