2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल पंप पर डकैती का षडय़ंत्र रच रहे थे बदमाश, तीन गिरफ्तार, दो फरार

-दर्ज है इन आरोपियों पर हत्या, लूट और डकैती के केस, देशी कट्टा, तलवार-बका जब्त, मौके पर पहुंची पुलिस पर ही हमले को तैयार हो गए थे हथियार बंद बदमाश, रायसेन, सीहोर एवं नर्मदापुरम जिलों के थानों में वांटेड हैं दो आरोपी

2 min read
Google source verification
पेट्रोल पंप पर डकैती का षडय़ंत्र रच रहे थे बदमाश, तीन गिरफ्तार, दो फरार

पेट्रोल पंप पर डकैती का षडय़ंत्र रच रहे थे बदमाश, तीन गिरफ्तार, दो फरार

narmdapuram सोहागपुर. पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात प्रदेश के तीन जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके बदमाशों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। ये बदमाश डकैती का षडय़ंत्र रच रहे थे। पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो पर नर्मदापुरम, सीहोर एवं रायसेन जिलों में पुलिस प्रकरण प्रकरण दर्ज हैं। पांच में से तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों तूफान तथा बादल पर 33 हजार का इनाम घोषित हैं। ये सभी शराब के नशे में हथियार लहरा रहे थे। ये जानकारी एसडीओपी मदन मोहन समर ने दी। एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने इस सफलता पर टीम की प्रशंसा की है।

शराब पीकर रच रहे थे डकैती का षडय़ंत्र

पकड़े गए आरोपियों में 40 वर्षीय बादल उर्फ संजू पिता इमलेत उर्फ इमसिंह उर्फ इमले शिवपुर, 30 वर्षीय तूफान उर्फ सोनू पिता इमलेत शिवपुर एवं 28 वर्षीय काली पुत्र बरसन सिंह पारधी निवासी बरुवाढाना थाना सोहागपुर सम्मिलित हैं। टीआई प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार रात शिवपुर के तूफान पारधी तथा बादल पारधी बरुआढाना के काली, अखलेश उर्फ अक्की तथा जसवंत पारधी के साथ मिलकर किसी पेट्रोल पंप पर डकैती षडय़ंत्र रचते हुए मनकवाड़ा-सुआखापा रोड पर गंगा जावरिया के खेत के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इन्हें पकडऩे चार चार टीमें बनाई गई थी। इसमें माखननगर टीआई प्रवीण कुमरे, शिवपुर प्रभारी संजीव पवार एवं रामपुर गुर्रा प्रभारी खुमान सिंह पटेल शामिल रहे।

पुलिस पर हमले की कोशिश

बताया जाता है कि आरोपियों ने पुलिस पर हमले की कोशिश भी की। पुलिस ने विफल करते हुए लंबी दूरी तक दौड़ लगाकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में तूफान, बादल तथा काली पारदी शामिल हैं, जबकि अखलेश उर्फ अक्की तथा जसवंत पारधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस को बादल उर्फ संजू पारधी के पास से एक देसी कट्टा 315 बोर का तथा दो जिंदा कारतूस मिले हैं। तूफान उर्फ सोनू पारधी के पास से एक धारदार तलवार एवं काली पारधी के पास से एक बका जप्त किए गए हैं।

आसपास के जिलों में है आतंक

तूफान उर्फ सोनू पारधी एवं बादल उर्फ संजू पारधी के खिलाफ नर्मदापुरम, सीहोर तथा रायसेन जिलों में कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। तूफान उर्फ सोनू तथा बादल उर्फ संजू के खिलाफ थाना इछावर जिला सीहोर में डकैती के षडय़ंत्र, लूट-हत्या आदि के प्रकरण, थाना गैरतगंज दो प्रकरण, थाना बम्होरी में दो एवं थाना मंगलवारा पिपरिया नर्मदापुरम में भी दो प्रकरण दर्ज एवं स्थाई वारंट भी निकल चुके हैं।