24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा- सेठानी घाट पर आएंगे सीएम, फिल्म अभिनेता, कवि एवं लेखक

अमरकंटक से 11 दिसम्बर से प्रारंभ हुई नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा का 10 जनवरी को  जिले में प्रवेश हुआ है। यह यात्रा जिले के नर्मदा तटो के ग्रामों में भ्रमण करती हुई 16 जनवरी को स्थानीय सेठानी घाट में पहुंचेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sanket Shrivastava

Jan 15, 2017

Setani pier,

Setani pier,


होशंगाबाद।
अमरकंटक से 11 दिसम्बर से प्रारंभ हुई नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा का 10 जनवरी को जिले में प्रवेश हुआ है। यह यात्रा जिले के नर्मदा तटो के ग्रामों में भ्रमण करती हुई 16 जनवरी को स्थानीय सेठानी घाट में पहुंचेगी। यात्रा का पढ़ाव अभी बाबई ब्लॉक में चल रहा है।


सेठानी घाट पर महाआरती एवं नर्मदा पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अभिनेता गोविंद नामदेव, प्रख्यात कवि गोपालदास नीरज, एकता परिषद के उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, पद्मश्री कवि विजयदत्त श्रीधर, पद्मश्री रमेश चंद्र शाह, पद्मश्री उमाकांत गुंदेचा व पद्मश्री रमाकांत गुंदेचा भी अपनी सहभागिता निभायेंगे। इस दौरान भव्य आयोजन में कुछ प्रस्तुतियां भी होंगी।


सेठानीघाट पर जोरदार तैयारियां

सेठानीघाट को साफ-सफाई, रंगरोगन कर दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिरों, तिलक भवन एवं धर्मशाला, रैन बसेरा में बिजली की आकर्षक रोशनी की गई है। दीवारों, सार्वजनिक स्थलों पर मां नर्मदा के प्रति स्वच्छता को लेकर नारे-स्लोगन लिखे गए हैं। सेठानीघाट पर जेटिस के जलमंच की तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसके मुंबई से इंजीनियर बुलाए गए हैं।

ये भी पढ़ें

image