5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृष्णा अभिषेक ने फिर उतारी मामा गोविंदा की नकल, बेइज्जती के आरोप के बीच रानी मुखर्जी संग किया फ्लर्ट

Krushna Abhishek Mimics Govinda Amid Insult Allegations: कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच एक बार फिर मामला गर्मा गया है। इसी बीच कृष्णा एक बार फिर मामा की नकल उतारते हुए नजर आए हैं।

2 min read
Google source verification
Krushna Abhishek Mimics Govinda Amid Insult Allegations

Krushna Abhishek Mimics Govinda Amid Insult Allegations (सोर्स इस्टाग्राम- @netflix_in)

Krushna Abhishek Mimics Govinda Amid Insult Allegations: कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कृष्णा अभिषेक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह वही पुरानी- मामा गोविंदा की मिमिक्री। बीते दिनों गोविंदा द्वारा दिए गए एक बयान के बाद ये मामला फिर गरमा गया है, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में भांजे से अपनी इज्जत का ध्यान रखने की बात कही थी। हालांकि कृष्णा पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके मन में मामा के लिए सिर्फ सम्मान और प्यार है, लेकिन इसके बावजूद हालिया घटनाक्रम ने इस रिश्ते को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

कृष्णा ने फिर की गोविंदा की मिमिक्री (Krushna Abhishek Mimics Govinda Amid Insult Allegations)

इसी बीच नेटफ्लिक्स पर आने वाले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के नए एपिसोड में जब अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहुंचीं, तो दर्शकों को मनोरंजन का पूरा पैकेज मिला। गोविंदा की नकल उतारते हुए भांजे कृष्णा दिखे हैं। इस दौरान कृष्णा ने रानी के साथ जमकर मस्ती की और उन्हें अपने दिल की रानी बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कार्यक्रम के दौरान कृष्णा ने सिर्फ नकल तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि रानी मुखर्जी के साथ हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग और मजाक भी किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर लोगों ने भी रिएक्शन्स दिए हैं।

तीनों खान की भी हुई मिमिक्री

इस एपिसोड की खास बात यह रही कि इसमें बॉलीवुड के तीन बड़े सितारों की झलक एक ही मंच पर देखने को मिली—हालांकि अंदाज कॉमिक था। जहां कृष्णा अभिषेक शाहरुख बनकर भी रानी के सामने आए, वहीं सुनील ग्रोवर ने भी सलमान खान और आमिर खान की मिमिक्री करके रानी को खूब हंसाया।

गोविंदा-कृष्णा विवाद फिर क्यों चर्चा में?

बीते समय में मामा-भांजे के रिश्ते में आई खटास कई बार सार्वजनिक मंच पर दिख चुकी है। कभी बयानों के जरिए तो कभी इशारों में, दोनों के बीच दूरी की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि पिछले साल गोविंदा और कृष्णा कपिल शर्मा के शो पर ही अपने बीच की सारी दूरियों को मिटाते हुए नजर आए थे।