
गर्भावस्था में इन दवाओं का सेवन करने से पहले जरूर जान ले इनकी सच्चाई
होशंगाबाद। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बहुत संभलकर रहना पड़ता है। इसमें सबसे ज्यादा जरूरी इन नौ माह तक उन्हे सबसे ज्यादा ध्यान अपने खान-पान देना होता है। इन बीच वे कई सारी दवाओं का भी सेवन करती हैं। जिसमें आयरन और कैल्शियम की दवाईयां भी खाना पड़ता है। कैल्शियम और आयरन की गोलियों का गर्भावस्था के दौरान अपना-अपना काम होता है। लेकिन फिर कई सारी महिलाओं को नहीं पता होता है, की गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम और आयरन की गोली खाने के सही तरीका क्या होता है। तो इन गोलियों को खाने से पहले जान ले की किस तरह इनका सेवन करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की दवाई लेने से होता है कुछ ऐसा
स्त्री रोग विशेषज्ञ शालिनी दुबे का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान महिला को पर्याप्त कैल्शियम की जरूरत होती है। क्योंकि यह गर्भस्थ शिशु और माँ दोनों के लिए जरूरी होता है। उम्र बढऩे के साथ भी अतिरिक्त कैल्शियम की जरूरत होती है, जिसकी आपूर्ति करना काफी जरूरी होता है। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिलता, तो वह हड्डियों से कैल्शियम लेने लगता है जिसकी वजह से हड्डी कमजोर होने लगती और इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चें पर पड़ता है। इसलिए जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ्य रहे इसके लिए डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं केा कैल्शियम खाने की सलाह देतीं है।
खाली पेट नही खाए गोलियां
डॉक्टर्स का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को खाली पेट कभी भी दवाई नही खाना चाहिए। क्योकि खाली पेट कैल्शियम की गोली का सेवन करने से कई बारी महिलाओं को कई सारी परेशानियां होने लगती हैं। जैसे मुंह का स्वाद बिगडऩा, उल्टियां होना, मूंह सूखना, बार-बार पेशाव आना, कब्ज, पेट दर्द आदि।
आयरन की गोलिया देते समय
जिस तरह से गर्भवती महिला को कैल्शियम की जरूरत होती है उसी तरह से कई सारी महिला को आयरन की भी जरूरत होती है। महिला को आयरन की जरूरत हीमोग्लोगिन बनाने के लिए होती है। ये प्रोटीन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है जो शरीर के कई सारे अंगों और ऊतकों में ऑक्सीजन देने का काम करता है। अगर किसी महिला को आयरन की गोली का सेवन करना हो तो ध्यान रखे की कभी भी आयरन की गोली का सेवन खाली पेट न करे बल्कि खाना खाने के आधे घंटे बाद ही इसका सेवन करें।
Published on:
16 Dec 2018 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
